अखिलेश के बयान पर संजय निषाद ने खोला मोर्चा, बोले- यह कैसी राजनीति?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर पलटवार किया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर पलटवार किया।

गोरखपुर पहुंचे संजय निषाद ने कहा कि कुछ लोग पिछड़ों का नाम तो लेते हैं, लेकिन काम अपने हित में करते हैं। उन्होंने पिछड़ों, दलितों और शोषित वर्ग के अधिकारों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

संजय निषाद ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और शोषित वर्ग के लोगों के अधिकार सुनिश्चित किए जाने के साथ उन्हें शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में लाने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों के कारण पिछड़े वर्ग के लोगों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज ‘P’ का मतलब पिछड़ा और पीड़ित वर्ग भी है। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को अनाज और आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने पिछड़ों के अधिकार और 27 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। विपक्ष से सवाल करते हुए संजय निषाद ने कहा कि पिछड़ों को धोखा किसने दिया और 27 प्रतिशत आरक्षण पर किसका कब्जा रहा, यह सवाल भी पूछा जाना चाहिए।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button