62 जोड़ियों के पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच, आदित्य यादव बने चिल्लूपार केसरी

गोरखपुर के सरयू अमृत महोत्सव-2026 के तहत पहलवान जय नारायण सिंह एवं पहलवान हरि निषाद की स्मृति में डेरवा के मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गोरखपुर के सरयू अमृत महोत्सव-2026 के तहत पहलवान जय नारायण सिंह एवं पहलवान हरि निषाद की स्मृति में डेरवा के मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 62 जोड़ियों के पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। कड़े मुकाबलों के बाद शत्रुधन रामबाग ने चिल्लूपार वीर अभिमन्यु, अनुराग भैसवली ने चिल्लूपार कुमार और आदित्य यादव बड़हलगंज ने चिल्लूपार केसरी का खिताब अपने नाम किया।

चिल्लूपार वीर अभिमन्यु वर्ग में शत्रुधन रामबाग प्रथम रहे। मोनू डेरवा ने दूसरा, जबकि विशाल मोहद्दीपुर और हिमांशु मोहद्दीपुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। चिल्लूपार कुमार वर्ग में अनुराग भैसवली विजेता बने। सूरज भैसवली दूसरे तथा विवेक मोहद्दीपुर और अमित मोहद्दीपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

चिल्लूपार केसरी के मुकाबले में आदित्य यादव बड़हलगंज ने बाजी मारी। उमेश मोहद्दीपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयुष तिवारी डेरवा और बिट्टू यादव डेरवा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के दौरान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सभी निर्णायकों को सम्मानित करने के साथ ही प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों और पहलवानों के प्रति आभार जताया।

भारत कुश्ती संघ के कोच चंद्रविजय सिंह की प्रतियोगिता में विशेष भूमिका रही। उनके सहयोग से रामबाग अखाड़ा के श्यामदुलारे पहलवान और मुहद्दीपुर के शेषनाथ पहलवान के निर्देशन में मुकाबलों का निर्णय किया गया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को आगामी 12 अक्टूबर को सरयू अमृत महोत्सव के मंच से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, डेरवा प्रधान जय प्रकाश सिंह, मैभरा प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह, आशीष सिंह, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, रमेश शाही, अनिल भट्ट, पूर्व प्रमुख रामबेलास यादव, सीताराम यादव, अंगद निषाद, पप्पू निषाद, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, अजय राजभर, बृजेश वर्मा, धीरज दूबे, विनय कुमार तिवारी, डॉ. परमहंस सिंह, केशव सिंह, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button