वंदे भारत पर पथराव, अंदर बैठी थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
गुजरात के सूरत में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है... ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सवार...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर सूरत के पास पथराव की घटना सामने आने के बाद रेलवे.. और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.. यह घटना शाम करीब 6:30 बजे से 6:45 बजे के बीच उत्तराण और कोसाड के बीच हुई.. बताया जा रहा है कि उस समय गाड़ी संख्या 22961 वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से अहमदाबाद की ओर जा रही थी.. इसी दौरान ट्रेन को निशाना बनाकर पथराव किया गया..
वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा अधिकारियों और जीआरपी को जानकारी दी गई.. इसके बाद आईपीएफ/अंकलेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.. और मामले की जांच शुरू की गई.. कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.. और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पथराव के पीछे उसका क्या उद्देश्य था.. तथा इस घटना में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं..
जानकारी के मुताबिक, सूरत रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद जब वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तराण स्टेशन के पास से गुजर रही थी.. तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके.. अचानक हुए इस पथराव से ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच भी चिंता का माहौल बन गया.. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है..



