Malaika Arora को हुआ बेटे की उम्र के लड़के से प्यार, फिर बसायेंगी अपना घर

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है? अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद अब मलाइका अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं?

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है? अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद अब मलाइका अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं?

अब ऐसा हम नहीं कह रहे हैं लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं, उन्होंने बॉलीवुड के गलियारों में इन बातों की हलचल मचा दी है।

दरअसल, रिसेंटली मलाइका अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ पार्टी करती नजर आईं… और इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि इसी पार्टी में मलाइका के पहली शादी से हुए बेटे अरहान खान भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे।

बात है, 29 अगस्त की जब मलाइका अपने रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके साथ रूमर्ड बॉयफ़्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे। मलाइका इस दौरान ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में काफी खुश नजर आईं।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उसी जगह मलाइका के बेटे अरहान खान भी अपने दोस्तों के साथ पहुंच गए। यानी एक तरफ मां अपने खास दोस्त के साथ पार्टी कर रही थीं, तो दूसरी तरफ बेटा अपने दोस्तों के साथ उसी जगह नजर आया। और यहीं से सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे—
क्या अरहान को भी मम्मी के इस नए रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है?

लोग कह रहे हैं कि अरहान की मौजूदगी का मतलब रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलना है। लेकिन मलाइका और हर्ष की बार-बार साथ मौजूदगी ने अफवाहों को जरूर और हवा दे दी है।

अब जब बात हुई ही है तो, उस शख्स के बारे में भी आपको जानकारी दे देते हैं, जिसके साथ मलाइका का नाम जोड़ा जा रहा है। तो, हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट और बिजनेसमैन बताए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी उम्र मलाइका से करीब 19 साल कम है और दोनों की नजदीकियों की खबरें 2026 की शुरुआत से लगातार चर्चा में हैं।

पहले दोनों को अलग-अलग मौकों पर साथ देखा गया। फिर फरवरी के आसपास दोनों की तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। मार्च में कृतिका कामरा और गौरव कपूर की रिसेप्शन पार्टी में भी दोनों के एक ही इवेंट में पहुंचने की खबर आई। खास बात ये थी कि हर्ष पैपराजी से बचते हुए अंदर जाते दिखाई दिए थे।

इसके बाद मई में मामला और दिलचस्प हो गया। हर्ष को मलाइका की मां के घर से उन्हें लेने पहुंचते हुए देखा गया था और उस आउटिंग में मलाइका और उनके बेटे अरहान की मौजूदगी भी थी। और अब अगस्त के जाते-जाते इनकी कहानी और आगे बढ़ती दिख रही है।

हाल ही में मलाइका ने हर्ष के साथ अपनी मां के घर पर ओणम सेलिब्रेट किया। इसके बाद दोनों को साथ पार्टी करते भी देखा गया।

इसी के बाद अब सवाल खड़ा हो गया है कि, क्या मलाइका फिर शादी करेंगी?

आपको यहाँ ये बता दें कि, मलाइका की जिंदगी में पहले अरबाज खान आए। दोनों ने 1998 में शादी की और उनका एक बेटा अरहान है। लेकिन करीब 19 साल की शादी के बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद मलाइका की जिंदगी में एक्टर अर्जुन कपूर आए। दोनों का रिश्ता करीब पाँच साल तक चर्चा में रहा, लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए।

अब हर्ष मेहता के साथ मलाइका की लगातार बढ़ती नजदीकियां देखकर एक बार फिर सवाल उठ रहा है—
क्या मलाइका तीसरी बार प्यार में पड़ चुकी हैं?और क्या इस बार बात सिर्फ डेटिंग तक रहेगी या रिश्ता शादी तक पहुंचेगा। फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

क्योंकि मलाइका ने खुद हर्ष मेहता के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है। उल्टा, मार्च में उन्होंने अपनी डेटिंग को लेकर हो रही लगातार अटकलों पर कहा था कि ये सब उन्हें परेशान करता है, लेकिन अब वो और अरहान इन अफवाहों को मजाक की तरह लेते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी पूरी करने के लिए किसी पुरुष की जरूरत नहीं है।

वहीं, मलाइका की प्यार वाली कहानी में सबसे दिलचस्प कड़ी है अरहान। क्योंकि, मलाइका और अरहान के रिश्ते को हमेशा बेहद खास माना गया है। ऐसे में जब भी मलाइका की पर्सनल लाइफ में कोई नया नाम आता है, लोगों की नजर सबसे पहले अरहान के रिएक्शन पर जाती है। और इस बार अरहान का उसी पार्टी में अपने दोस्तों के साथ पहुंचना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

तो, मलाइका ने जिंदगी में प्यार को दो बार करीब से देखा है—एक शादी के रूप में और दूसरी बार लंबे रिश्ते के रूप में।

अब हर्ष मेहता के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां क्या सिर्फ एक खूबसूरत दोस्ती हैं या सच में प्यार की नई कहानी लिखी जा रही है… ये तो वक्त ही बताएगा।लेकिन इतना जरूर है कि मलाइका की जिंदगी में हर्ष की मौजूदगी अब कोई एक-दो तस्वीरों तक सीमित नहीं रह गई है।

मां के घर ओणम से लेकर पार्टी, आउटिंग और बेटे अरहान के आसपास उनकी मौजूदगी तक… हर नया मौका इस रिश्ते को लेकर नई चर्चा छेड़ देता है। तो सवाल वही है—
क्या मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपना घर बसाने की तैयारी में हैं? या फिर ये सिर्फ बॉलीवुड की एक और ऐसी लव स्टोरी है, जिसका सच सामने आने में अभी वक्त लगेगा?

फिलहाल मलाइका खामोश हैं… हर्ष भी कैमरों से बचते नजर आते हैं… लेकिन दोनों की लगातार साथ मौजूदगी बहुत कुछ कहती हुई जरूर नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button