मिर्ज़ापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत
हादसों की घाटी के रुप में विख्यात हो चुए यूपी-एमपी की सरहद को जोड़ने वाले मिर्ज़ापुर की ऊ़ची पहाड़ी पर स्थित है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: हादसों की घाटी के रुप में विख्यात हो चुए यूपी-एमपी की सरहद को जोड़ने वाले मिर्ज़ापुर की ऊ़ची पहाड़ी पर स्थित है.
जहां ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार को तड़के 05 बजे के करीब गिट्टी लदे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रेलर व मिर्च लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक रावेंद्र बसोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे हटवाया गया।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जिला जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा ही था कि अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से गुजर रहे नारियल लदे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ घुमान पर पलट गया। घटना में मध्य-प्रदेश के रीवा जिले के गूढ़ थाना के गूढ़ निवासी 36 वर्षीय पिकप वाहन चालक रावेंद्र बसोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व पिकप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कानपुर देहात जिले के राजपुर गांव निवासी ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह के सिर में चोटें आई हैं।
घटना में गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव के सिर, चेहरे व पैर में गंभीर चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए ट्रेलर चालक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हादसे में घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं, संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी वारंगल, तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआइ पुनीत गुप्ता, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी थाने पहुंच गए। मृतक पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र रीवा से नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक रावेंद्र बसोर की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर



