मिर्ज़ापुर को मिली बड़ी सौगात, तीन पंजीयन कार्यालयों के भवन का हुआ भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना के बाद प्रस्तावित कार्यालय भवनों का शिलान्यास किया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मिर्ज़ापुर  में स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को मिर्ज़ापुर में उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर के भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक एवं पंजीयन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना के बाद प्रस्तावित कार्यालय भवनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीयन विभाग से जुड़े कार्यों और आम जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

तीन महत्वपूर्ण कार्यालयों का होगा निर्माण

मिर्ज़ापुर में उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन तथा उप निबंधक कार्यालय सदर के भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण कदम माना है.
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button