कानपुर में कच्चा मकान गिरने से मचा हड़कंप, 4 की मौत और एक महिला घायल
कानपुर के थाना साढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिरनी, ब्लॉक पतारा में मुकेश कुमार पुत्र दारा सिंह का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर के थाना साढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिरनी, ब्लॉक पतारा में मुकेश कुमार पुत्र दारा सिंह का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
मकान गिरने की सूचना पर थाना साढ़ पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू हेतु 03 फायर टेंडर मय रेस्क्यू उपकरण एवं 01 MDRV को घटनास्थल पर भेजा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबे एक ही परिवार के 05 सदस्यों—मुकेश कुमार (45 वर्ष), उनकी पुत्री काजल (20 वर्ष), माया (17 वर्ष), नीतू (07 वर्ष) एवं पल्लवी (05 वर्ष)—को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा मुकेश कुमार, माया, नीतू एवं पल्लवी को मृत घोषित कर दिया गया। घायल काजल (20 वर्ष) को बेहतर उपचार हेतु हैलट अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मौके पर पुलिस बल एवं रेस्क्यू टीम मौजूद है। राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण कर आवश्यक विधिक/अन्य कार्यवाही प्रचलित है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



