पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैचों से बाहर

  • तीसरे मैच में खेलने की उम्मीद, ध्रूव जुरेल लेंगे ऋषभ पंत की जगह

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋ षभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल होने के कारण शुरुआती दो मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत के तीसरे मैच में उपलब्ध होने पर बाद में सूचना दी जाएगी। पुरुष चयन समिति ने पंत की जगह दो मैचों के लिए कुमार कुशाग्र को भारत ए टीम में शामिल किया है।
बीसीसीआई ने बयान में कहा, पंत की न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। उन्हें पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज को ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी करते समय लेफ्ट साइड स्ट्रेन आ गया था। वह फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। तीसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
भारत ए टीम 24 अक्तूबर से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये मैच लिंकन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जिसमें केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों के होने से भारत ए की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत होगी। इन खिलाडिय़ों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले तैयारियां पुख्ता करने का अच्छा अवसर होगा। भारत ए टीम की कप्तानी ध्रूव जुरेल करेंगे। वह विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

आखिरी टी20 में वैभव को मिल सकता है मौका

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम प्रबंधन से खास अपील की है। उनका मानना है कि भारत को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम करनी चाहिए और फिर आखिरी मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव को खेलने का मौका देना चाहिए। भारत की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और खिताब जीतने के लिए उसे एक और जीत की जरूरत है। नायर ने कहा कि अगर भारतीय टीम चौथा टी20 जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना लेती है, तो टीम प्रबंधन आखिरी मुकाबले में वैभव को आजमा सकता है। युवा सलामी बल्लेबाज को अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को लगातार समर्थन दे रही है। नायर ने कहा, मैं चाहूंगा कि भारत 3-1 की बढ़त हासिल कर ले और आखिरी मैच में सूर्यवंशी खेले। इसलिए इसे आसान रखिए। पहले 3-1 से सीरीज अपने नाम कीजिए और फिर आखिरी मुकाबले में सूर्यवंशी को खेलने दीजिए।

Related Articles

Back to top button