ढाका में भारतीय एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत

बांग्लादेश में एक एयर एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक भारतीय महिला की मौत की खबर सामने आई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बांग्लादेश में एक एयर एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक भारतीय महिला की मौत की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विमान के दरवाजे में हवा के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण दरवाजा आंशिक रूप से खुल गया। इस घटना के बाद विमान को सुरक्षित उतारने के लिए ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल सात लोग सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

यह घटना रविवार, 18 अक्टूबर को हुई, जब एयर एम्बुलेंस अगरतला से कोलकाता जा रही थी। उड़ान के दौरान आई तकनीकी परेशानी के कारण विमान को अपने तय रास्ते पर आगे बढ़ाने के बजाय ढाका में उतारने का फैसला लिया गया। इस घटना के बाद विमान की सुरक्षा और तकनीकी खराबी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर था विमान

 विमान जब करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब तकनीकी खराबी के कारण इसका दरवाजा आंशिक रूप से खुल गया. यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1.40 बजे हवाई अड्डे पर उतरा. विमान में कुल सात लोग सवार थे.

विमान में सवार अन्य लोग सुरक्षित

लैंडिंग के तुरंत बाद मरीज को ढाका के कुर्मितोला जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया (शाम करीब 4:40 बजे). विमान में मरीज के डॉक्टर (डॉ. फिरोज खान), पैरामेडिक (अजीम खान), दो अन्य रिश्तेदार/सहयात्री (सांता भौमिक और दीप ज्योति मिश्रा) और दो पायलट (कैप्टन पुण्य अनूप और कैप्टन तनुज शर्मा) सहित कुल 7 लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं. मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत का संबंध विमान की तकनीकी खराबी से था या किसी अन्य मेडिकल जटिलता से.

विमान में आई तकनीकी खराबी

हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता, मो. रियाज उद्दीन ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उसका दरवाजा खुल गया. वहीं हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी कमरुल हसन तालुकदार ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:40 बजे अस्पताल में भौमिक की मौत हो गई.

बांग्लादेश ने की मदद

अंतरराष्ट्रीय लैंडिंग के लिए जरूरी मंजूरी न होने के बावजूद, बांग्लादेशी अधिकारियों ने मानवीय आधार पर एयर एम्बुलेंस की मदद की. रिपोर्ट के मुताबिक ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ समन्वय करके जरूरी राजनयिक औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद की.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान भारत की ‘SKB इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी का है. मंजूरी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की प्रक्रिया के दौरान, विमान ढाका हवाई अड्डे पर ही रुका रहा.

Related Articles

Back to top button