ग्रैपलिंग और ब्राजीलियन जीयू-जित्सु टूर्नामेंट में रिकांग नगोमले का जलवा

- अडानी स्पोर्ट्सलाइन व अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह
- मेघालय के आईडीएम फिटनेस एंड फाइट क्लब के ग्रैपलर्स ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। ग्रैपलिंग और ब्राज़ीलियन जीयू-जित्सु टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता और रूट्स अरुणाचल के संस्थापक रिकांग नगोमले ने मास्टर्स -66 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। मेघालय के आईडीएम फिटनेस एंड फाइट क्लब के ग्रैपलर्स ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट को अडानी स्पोर्ट्सलाइन का समर्थन हासिल है।
एडीसीसी इंडिया ओपन 2026 2026) का सफल आयोजन 17 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जयपी अटलांटिक द क्लब में किया गया। यह भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ग्रैपलिंग और ब्राज़ीलियन जीयू-जित्सु टूर्नामेंट था, जिसमें देश-विदेश के कई बेहतरीन एथलीट्स ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीते। प्रेशियस बॉन्ड लिंगदोह लिंगखोई ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऐबनकिनसाई मारवेन और पैयाबास्खिम मारवेन ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
नॉर्थ इंडिया की टीम ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते
नॉर्थ इंडिया की टीम ने 10 से अधिक एथलीटों के साथ इस बड़े मंच पर हिस्सा लिया और 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके अलावा क्रॉसट्रेन फाइट क्लब और आरसी कॉम्बैट क्लब के खिलाडिय़ों ने भी कई श्रेणियों में पोडियम हासिल किया। यह इवेंट भारत में सबमिशन ग्रैपलिंग और मिक्स मार्शल आर्ट्स के स्तर को अंतरराष्ट्रीय ऊंचाइयों पर ले जाने में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है।
टूर्नामेंट का आयोजन तीन-मैट सेटअप के साथ
इस बार टूर्नामेंट का आयोजन एक बड़े एयर-कंडीशनर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन-मैट सेटअप के साथ किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले एथलीटों के लिए 6.5 लाख का भव्य कैश प्राइज पूल रखा गया था। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 12 देशों और 4 महाद्वीपों के 300 से अधिक ग्रैपलर्स ने अपनी ताकत और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का समर्थन अडानी स्पोर्ट्सलाइन द्वारा किया गया था, और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परीक्षित कौल भी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे।



