‘महाराष्ट्र में चल रहा जंगल राज’, संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की चौंकाने वाली घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया गोलीबारी की घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है.. शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जंगल राज चल रहा है.. और उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.. और गृह मंत्री पर कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया.. राउत ने शासन बदलने की मांग भी की.. उनके अनुसार राज्य में लगातार गोलीबारी, हत्या, फिरौती.. और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं.. लेकिन सरकार इन पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पा रही है.. वहीं यह बयान उस समय आया जब मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब के बाहर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर कथित गोलीबारी हुई..

संजय राउत ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हर चीज पर से नियंत्रण खो दिया है.. अब हर दिन हत्याएं हो रही हैं, फिरौती मांगी जा रही है.. और अपहरण हो रहे हैं.. मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं.. आप मुख्यमंत्री हैं इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है.. उन्होंने मुंबई में कम समय के भीतर हुई कई गोलीबारी की घटनाओं का जिक्र किया.. सलमान खान से जुड़े पहले के गोलीबारी मामले.. और बाबा सिद्दीकी की हत्या का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी लगाम नहीं लगा पाई है.. राउत का कहना था कि इन घटनाओं से साफ है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है..

शिवसेना यूबीटी नेता ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी सवाल उठाए.. उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या का जिक्र करते हुए पूछा कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई.. साथ ही टाइगर श्रॉफ के घर जाने को लेकर भी शिंदे पर निशाना साधा.. राउत ने आरोप लगाया कि सरकार अपराध और कानून-व्यवस्था की समस्याओं को सुलझाने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है.. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित प्रभाव को लेकर भी सवाल खड़े किए.. और पूछा कि क्या अधिकारियों की तरफ से बड़ी हस्तियों को मिल रही धमकियों और गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं..

संजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए.. इस देश में क्या हो रहा है.. भारत के मुख्य न्यायाधीश और पूरे सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की गहन जांच करनी चाहिए.. उनका आरोप था कि राज्य सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है.. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ वाली घटना की जांच तेज कर दी है.. और गुजरात तक आरोपियों की तलाश बढ़ा दी है.. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने घटना से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी.. उन्हें पता था कि अभिनेता रविवार को जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पर आते हैं..

आरोप है कि हमलावरों ने उनकी साप्ताहिक दिनचर्या पर नजर रखी.. और क्लब से कार में निकलते समय हमला किया.. मामले की जांच अभी जारी है.. इस घटना ने बॉलीवुड और राजनीति दोनों को हिला दिया है.. टाइगर श्रॉफ जैसे लोकप्रिय अभिनेता पर हमले की कोशिश से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.. कई फिल्म हस्तियां पहले भी धमकियों का शिकार हो चुकी हैं.. सलमान खान पर भी कई बार हमले के प्रयास हो चुके हैं.. बाबा सिद्दीकी की हत्या ने तो पूरे राजनीतिक गलियारे को हिला दिया था.. इन सब घटनाओं को जोड़कर संजय राउत ने सरकार की नाकामी को बताया..

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ वर्षों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है.. गोलीबारी, फिरौती और संगठित अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.. शिवसेना यूबीटी का आरोप है कि सत्ता में बैठे लोग इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहे.. देवेंद्र फडणवीस पर आरोप है कि उन्होंने गृह विभाग को ठीक से नहीं संभाला.. एकनाथ शिंदे पर भी सवाल उठ रहे हैं कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर चुप क्यों हैं.. प्रदीप पूर्णेकर की हत्या का मामला अभी भी अनसुलझा है.. और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में डर का माहौल है..

 

Related Articles

Back to top button