CDS 2 परीक्षा में इतने उम्मीदवार सफल, जानिए SSB इंटरव्यू में पूछे जाएंगे कौन से सवाल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) 2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 8,956 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) 2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 8,956 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं.

रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. UPSC की तरफ से CDS 2 के लिए लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी. CDS 2 का फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू के बाद जारी किया जाएगा.

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर दिखरहे Written Results या एग्जाम सेक्शन में जाएं.

CDS II 2026 Result PDF के लिंक पर क्लिक करें.

पीडीएफ खुलने के बाद आपको अपना नाम और रोल नंबर सर्च करना होगा.

सफल कैंडिडेट्स के लिए होगा SSB इंटरव्यू

CDS 2 में सफल हुए कैंडिडेट्स के लिए सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) की तरफ से आयोजित इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. सफल कैंडिडेट्स को इस इंटरव्यू में शामिल होना होगा. ये इंटरव्यू 5 दिन तक आयोजित किया जाता है. इस इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट जारी की जाएगी. एसएसबी इंटरव्यू और ओटीए (OTA) कोर्स का फाइनल रिजल्ट आने के करीब 15 दिन बाद कैंडिडेट्स की मार्कशीट वेबसाइट पर जारी होगी. वहीं जिन कैंडिडेट्स ने इंडियन आर्मी का चयन किया है, उन्हेंइंटरव्यू की जानकारी के लिए ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा.

SSB इंटरव्यू की शुरुआत कैसे होती है?

SSB के लिए पहुंचे उम्मीदवारों को स्टेशन पर बोर्ड के अधिकारी रिसीव करते हैं और सेलेक्शन सेंटर ले जाया जाता है. वहां ओपनिंग एड्रेस के जरिए अगले पांच दिनों की जानकारी दी जाती है और डॉक्यूमेंट का वैरीफिकेशन होता है. आर्मी SSB में रिपोर्टिंग डे को पहला दिन नहीं माना जाता, जबकि एयरफोर्स SSB में उसी दिन से टेस्ट शुरू हो जाते हैं.

पहला दिन: स्क्रीनिंग टेस्ट

पहले दिन ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट होता है. OIR में दो पेपर होते हैं, जिनमें 40-40 प्रश्न होते हैं. वहीं, PPDT में उम्मीदवारों को एक तस्वीर दिखाकर उस पर कहानी लिखने और समूह में चर्चा करने को कहा जाता है.

दूसरा दिन: साइकोलॉजिकल टेस्ट

दूसरे दिन TAT, वर्ड एसोसिएशन टेस्ट, सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट और सेल्फ डिस्क्रिप्शन शामिल होते हैं. इन टेस्टों से उम्मीदवार की मानसिक स्थिति, सोच और स्वाभाविक प्रतिक्रिया को समझा जाता है.

तीसरा और चौथा दिन: ग्रुप टेस्टिंग और इंटरव्यू

इन दिनों में ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क, ऑब्सटेकल रेस, लेक्चर और पर्सनल इंटरव्यू होते हैं. यहां नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

पांचवां दिन: कॉन्फ्रेंस

आखिरी दिन सभी बोर्ड मेंबर्स उम्मीदवार के प्रदर्शन पर चर्चा करते हैं. इसके बाद फाइनल सिलेक्शन की सिफारिश की जाती है. SSB का यही दिन तय करता है कि उम्मीदवार ऑफिसर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा या नहीं.

Related Articles

Back to top button