अरुणाचल में चीनी सैनिकों के साथ टकराव पर आईटीबीपी डीजी के बयान पर बवाल
मेक इन इंडिया’ अब ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’’ बन गया है

- कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल
- चीन के सामने घुटने टेकते रहते हैं प्रधानमंत्री : जयराम
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारत सरकार चीन के साथ सबकुछ ठीक है केदावे करती पर आईटीबीपी डीजी शत्रुजीत कपूर केइस बयान कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी है को लेकर सियासी घमासान मच गया है। पूरे विपक्ष ने मोदी सरकार को चौतरफा प्रहार शुरू कर दिया है। बता दे आईटीबीपी डीजी ने कहा है कि आज भी भारत और चीन के बीच टकराव की नौबत आती है। डीजी के इस बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही सवाल पूछा है कि सीमा पर जारी तनाव के बावजूद चीन के प्रति यह नरमी और आर्थिक मोर्चे पर बढ़ती निर्भरता आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है।
जयराम रमेश ने आईटीबीपी डीजी का बयान शेयर करते हुए लिखा, जहां एक तरफ चीन के सामने घुटने टेकने वाले प्रधानमंत्री की ओर से लगातार रियायतें देने का सिलसिला जारी है, इसी बीच आईटीबीपी के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीएलए के साथ भारतीय सीमा के भीतर हालिया टकरावों में आईटीबीपी के प्रदर्शन की सराहना की है, जो बिल्कुल सही भी है। लेकिन प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है। ताकसिंग में टकराव के बाद पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश के वाचा और दमाई में कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि लद्दाख की तरह एक बार फिर गश्त के कुछ बिंदु हमारे हाथ से निकल गए हैं। चीन अरुणाचल प्रदेश के हमारे शहरों के नाम बदलता जा रहा है और 60,000 मेगावाट का एक बांध बना रहा है, जो हमारी पारिस्थितिकी और जल सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने लिखा, चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2025-26 में रिकॉर्ड 112 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल 99 अरब डॉलर था. इससे कई उद्योगों में हमारे एमएसएमई बुरी तरह तबाह हुए हैं। ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘इम्पोर्ट फ्र ॉम चाइना’ बन गया है। इतना बड़ा व्यापार घाटा हमारी आर्थिक सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चुनौती है। भारत आज भी 19 जून 2020 को चीन को दी गई प्रधानमंत्री की उस कुख्यात क्लीन चिट की कीमत चुका रहा है। हमारे 20 बहादुर जवानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था, ना कोई वहां हमारी सीमा में घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है।
अरुणाचल सीमा पर चल रहे टकराव में कमांडो एक्टिव : शत्रुजीत
अरुणाचल सीमा पर चल रहे टकराव में आईटीबीपी केकमांडो सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, हमारे हाल ही में गठित शौर्य कमांडो ने इसमें बेहतरीन भूमिका निभाई है। आईटीबीपी को एक माउंटेन गुरिल्ला फोर्स के रूप में बनाया गया था और 2004 में हमें चीन के साथ लगती सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने आगे कहा, हमें अपने मूल काम को छोडऩे की जरूरत नहीं है। सेना से अलग, एक विशेष हाई एल्टीट्यूड माउंटेन फाइटिंग फोर्स (ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में लडऩे वाला बल) तैयार की जा रही है। जल्द ही हमारे पास शौर्य कमांडो की एक पूरी बटालियन होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात होना हमारी ताकत है। कपूर ने यह बात राजस्थान के अलवर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
सुरक्षा बलों को नागरिकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए तैनात किया जा रहा: दिपके
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने अब सरकार पर हमला बोला है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। दीपके ने लिखा, हां, क्योंकि जिन सुरक्षा बलों को हमारी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए, उन्हें नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए तैनात किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा, मोदी अपने ही देशवासियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। प्राथमिकता हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने की होनी चाहिए, न कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों को दबाने के लिए दिल्ली को एक किले में बदलने की।

राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत
- टायर फटने से खाई में गिरी कार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर क्षेत्र में हुआ। हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया।
इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सडक़ किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।
विजयन व परिवार की अपील पर 26 को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
- सीएमआरएल रिश्वत मामला
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
तिरू वंअंतपुरम्। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार के सदस्यों की उन अपीलों पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करने का फैसला किया, जिनमें एकल न्यायाधीश के सीएमआरएल रिश्वत मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश को चुनौती दी गयी है। विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और दामाद एवं विधायक पी. ए. मोहम्मद रियास की ओर से दायर अपीलें न्यायमूर्ति सतीश निनान और न्यायमूर्ति पी. कृष्ण कुमार की खंडपीठ के समक्ष आईं।
पीठ ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की। विजयन के वकील ने दलील दी कि उच्चतम न्यायालय ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की जांच पर केवल सीमित अवधि के लिए रोक लगाई है। हालांकि, उच्च न्यायालय ने कहा कि अपीलों पर सोमवार को विचार किया जाएगा। पिछले महीने ईडी ने राज्य पुलिस को पत्र लिखकर विजयन और उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था।
ईडी की रिपोर्ट के आधार पर वीएसीबी को मिला था मामला दर्ज करने का निर्देश
नौ अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने राज्य पुलिस को सौंपी गई ईडी की रिपोर्ट के आधार पर वीएसीबी को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद दो प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिसके बाद ईडी ने विजयन और उनके परिवार के खिलाफ पीएमएलए के तहत अलग-अलग जांच शुरू की। उच्च न्यायालय ने 15 अक्टूबर को विजयन, वीणा और रियास की उन अर्जियों को खारिज कर दिया था, जिनमें उन्होंने एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अपील करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख किया, जिसने वीएसीबी की जांच पर एक सप्ताह के लिए रोक लगाते हुए उन्हें उच्च न्यायालय की खंडपीठ के समक्ष अपील दायर करने का निर्देश दिया।
यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटों में 8.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन सीट में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे किए। पूर्वाह्न 10 बजे तक गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 14.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 3.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा
- परविंदर झोटा मर्डर पर विपक्ष ने आप सरकार को घेरा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसकी गूंज पंजाबव विधानसभा के सत्र के पहले दिन भी सुनाई दी। अब लगातार दूसरे दिन भी सदन में झोटा के केस को लेकर हंगामे का माहौल देखने को मिल रहा है। पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस के तमाम विधायक गले में काली पट्टियां बांधकर विधानसभा में प्रवेश किया।
एक तरफ विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सत्ता पक्ष पर हमालवर है, तो दूसरी तरफ झोटा के परिजन मांग न पूरी होने तक 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम के लिए सहमती देने से इनकार कर रहे हैं. परिवार मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। प्रश्नकाल चल रहा है मगर कांग्रेस विधायक सदन में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सदन में लगातार कांग्रेस के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं ड्रग्स और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि परिजनों की मांग पर राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, सीबीआई ने मामले की जांच तेजी से कर रही है. जांच सौंपने के दूसरे सीबीआई की टीम ने आरोपी केमिस्ट स्टोर मालिक अश्विनी कुमार और उसके चचेरे भाई विपिन गर्ग के घरों में सर्च ऑपरेशन तक किया. सीबीआई ने मामले को लेकर झोटा पिता, माता और उनकी पत्नी मनप्रीत से भी मुलाकात कर जांच से जुड़े मुद्दे पर बात की। सीबीआई पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है और ऐसे दुकानों की सूची तैयार की है तो मादक प्रदार्थों की सप्लाई करती हैं। हालांकि, झोटा के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वो उनके शव का पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं देंगे। परिवार की मांगों में पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम, सीएम और डीजीपी के इस्तीफे जैसी मांगे शामिल है। बता दें कि 13 अक्टूबर को झोटा को मानसा में एक मेडिकल स्टोर के अंदर आरोपी अश्विनी ने गोली मारी थी।
विपक्ष ने की मान के इस्तीफे की मांग
नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है और आज कांग्रेस भी भगवंत मान के इस्तीफे की मांग सत्र में करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ काली पट्टियां उन्होंने गले में लटकाई हैं. विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी है।



