UP स्पेशल TET 2026 Admit Card: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र? जानिए विस्तार से

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से यूपी स्पेशल TET 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 3 नवंबर को प्रस्तावित है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से यूपी स्पेशल TET 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है.

इसके बाद से कैंडिडेट्स को यूपी स्पेशल TET 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है. हालांंकि इसको लेकर UPESSC की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि एक से दो दिन में UPESSC यूपी स्पेशल TET 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर देगा.

नाॅन TET शिक्षकों के लिए स्पेशल TET

UPESSC की तरफ से प्रदेश के नॉन TET शिक्षकों के लिए यूपी स्पेशल TET 2026 का आयोजन किया जा रहा है. असल में सुप्रीम कोर्ट ने नंवबर 2025 के एक फैसले में देशभर के नॉन TET शिक्षकों को भी TET पास करना अनिवार्य कर दिया था. जिसके बाद से शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं. यूपी सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी डाली गई थी, लेकिन राहत नहीं मिल पाई, जिसके बाद यूपी सरकार नॉन TET शिक्षकों के लिए स्पेशल TET आयोजित करवा रही है. इससे पूर्व TET 2026 में भी कई नाॅन TET शिक्षक सफल हुए हैं.

31 अक्टूबर तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

UPESSC यूपी स्पेशल TET 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर चुका है. 3 नवंबर को एग्जाम प्रस्तावित है. ऐसे में माना जा रहा है कि UPESSC यूपी स्पेशल TET 2026 के लिए एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर तक जारी कर सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर दिख रहे UP स्पेशल TET 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा, उसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स डालें.
  • सबमिट बटन दबाते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें.

एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक कर लें

यूपी स्पेशल TET 2026 का एडमिट कार्ड एक से दो दिन में जारी हो जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करने की जरूरत है, जिसके तहत एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग से जुड़े निर्देश एक बार पढ़ लें. अगर किसी में कुछ गलती मिलती है, तो उसमें सुधार के लिए तत्काल आधिकारिक माध्यमों से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

Related Articles

Back to top button