CSIR UGC NET दिसंबर परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

NTA के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से तय समय सीमा के अंदर आवेदन नहीं कर पाए थे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

अब योग्य अभ्यर्थी 9 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2026 तय की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारण से अपना आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें अब कुछ अतिरिक्त समय मिल गया है।

NTA के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से तय समय सीमा के अंदर आवेदन नहीं कर पाए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

9 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 5 नवंबर निर्धारित की गई थी। अब NTA ने इसे बढ़ाकर 9 नवंबर 2026 कर दिया है। इस फैसले के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए चार दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बिना लेट फीस कब तक भरें फॉर्म?

NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अब 9 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस दौरान अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त लेट फीस नहीं देनी होगी. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 5 नवंबर थी.

ऐसे करें आवेदन

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर Joint CSIR-UGC NET December 2026 Registration लिंक खोलें.
  • 3. New Registration पर क्लिक करके जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • 4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर मिले एप्लिकेशन नंबर से लॉगिन करें.
  • 5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • 6. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • 7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • 8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.
  • डायरेक्ट लिंक: CSIR UGC NET December 2026 Registration

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

  • जनरल कैटेगरी : 1,150 रुपये
  • EWS और OBC-NCL: 600 रुपये
  • SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर: 325 रुपये

कब होगी परीक्षा?

CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर को किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. इसका आयोजन दो पालियों में किया जाएगा.

पांच विषयों में होगी परीक्षा

यह परीक्षा पांच विषयों में आयोजित की जाएगी. इनमें रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान, जीवन विज्ञान एवं जैव-प्रौद्योगिकी, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान शामिल हैं. इस बार दिसंबर 2026 सत्र से लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी को एकीकृत विषय के रूप में शामिल किया गया है. इससे इन दोनों क्षेत्रों से जुड़े अभ्यर्थी एकीकृत विषय के तहत परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

Related Articles

Back to top button