4 PM की खबर का असर! कान्हा गौशाला पहुंचे DM अविनाश सिंह, मौके पर परखी पूरी व्यवस्था
4 PM की खबर के बाद बरेली DM अविनाश सिंह कान्हा उपवन पहुंचे। उन्होंने चारा-पानी, साफ-सफाई और गोवंश के इलाज की व्यवस्था परखी और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बरेली में कान्हा उपवन गौशाला को लेकर उठे सवालों के बीच अब प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। 4 PM की खबर के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह कान्हा गौशाला पहुंचे और व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। DM ने गोवंश के लिए चारा-पानी, साफ-सफाई, इलाज और देखभाल की स्थिति परखी। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों और गौशाला प्रभारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
DM ने मौके पर पहुंचकर परखी गौशाला की व्यवस्था
DM अविनाश सिंह ने कान्हा उपवन (गौशाला), नदौसी और सीबीगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंश की संख्या, उनके रखरखाव, चारा-पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और उपचार संबंधी इंतजामों का जायजा लिया गया।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई। परिसर की साफ-सफाई भी संतोषजनक बताई गई।
बीमार गोवंश के इलाज पर भी नजर
निरीक्षण के दौरान बीमार और अशक्त गोवंश के स्वास्थ्य की स्थिति को भी देखा गया। प्रशासन के अनुसार उनके उपचार के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
DM ने संबंधित गौशाला संचालकों और प्रभारियों को निर्देश दिया कि गोवंश के समुचित रख-रखाव में किसी तरह की लापरवाही न हो।
चारा-पानी से लेकर साफ-सफाई तक सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने गौशाला प्रभारियों को पर्याप्त चारा-पानी, स्वच्छता और समय-समय पर पशु चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोवंश के संरक्षण और बेहतर देखभाल में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया।
कान्हा उपवन को लेकर हाल में उठे सवालों के बीच DM का यह निरीक्षण प्रशासन की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देश जमीन पर कितने प्रभावी ढंग से लागू होते हैं।
रिपोर्ट – सुनील सक्सेना, बरेली



