खड़गे का मोदी पर सीधा अटैक, वीडियो जारी, संसद परिसर में प्रदर्शन

कल पीएम मोदी राज्यसभा में 97 मिनट तक अपना भाषण देते हैं लेकिन एक भी काम की बात नहीं। सबको उम्मीद थी कि हो सकता है वो सदन में यूएस डील के बारे में विस्तार से कुछ बताएंगे या हो एप्सटीन फाइल में हुई चर्चा को लेकर सफाई देंगे या हो सकता है ।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कल पीएम मोदी राज्यसभा में 97 मिनट तक अपना भाषण देते हैं लेकिन एक भी काम की बात नहीं। सबको उम्मीद थी कि हो सकता है वो सदन में यूएस डील के बारे में विस्तार से कुछ बताएंगे या हो एप्सटीन फाइल में हुई चर्चा को लेकर सफाई देंगे या हो सकता है ।

जनरल नरवणे की किताब को लेकर कुछ बताएंगे। लेकिन मोदी जी ने फिर वहीं पुराना राग अलापना शुरू कर दिया। फिर से वही नेहरू, इंदिरा, गांधी परिवार, 70 साल, रोना धोना, इसका अपमान, उसका अपमान। बस यही सब बातें की, दो चार घड़ियाले आंसू बहाए, भरभर कर झूठ बोला और हो गया प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिभाषण। इसी को लेकर अब कांग्रेस की तरफ से जवाब आया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसको लेकर एक वीडियो जारी की है और मोदी जी को लेकर बुरी तरह से लताड़ दिया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के अभिभाषण के बाद भी आज संसद के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रियंका गांधी मोदी जी का एक पोस्टर पकड़े हुए नजर आईं। वहीं राहुल गांधी आज मीडिया के कैमरों के सामने आए और मीडिया के सारे सवालों का बस एक लाइन कहकर पूरा जवाब दे दिया। तो मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी के अभिभाषण को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है और संसद के बाहर कांग्रेस ने बीजेपी का गेम बजा दिया है।

आपको याद होगा जब पिछली बार संसद का सत्र हुआ था तब प्रियंका गांधी ने संसद में खड़े होकर कहा था कि एक बार संसद में फुरसत से नेहरू गांधी परिवार की पूरे दिल से आलोचना कर लीजिए और उसके बाद उस चैप्टर को हमेशा के लिए बंद कर दीजिए। लेकिन लगता है कि मोदी जी ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। परसों जब लोकसभा में मोदी जी को बोलने नहीं दिया गया तो उसको लेकर काफी हल्ला हुआ। ओम बिड़ला ने तो यहां तक दावा कर दिया कि पीएम मोदी को महिला सांसदों से जान का खतरा था।

संसद में लगातार कई मामलों को लेकर हंगामा मच रहा था। लेकिन कल जब पीएम मोदी बोलने आए और अपना भाषण देना शुरू किया तो सबसे पहले नेहरू का नाम ले लिया। वहीं से सबको अंदाजा हो गया था कि आज भी मोदी नया कुछ नहीं बताएंगे। उन्होंने अपना वही पुराना रिकॉर्ड चालू कर दिया है। और वहीं हुआ भी। अपने 97 मिनट के भाषण में वो या तो विक्टिम कार्ड खेलते रहे या फिर कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे। उन्होंने नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया, राहुल किसी को नहीं छोड़ा। इसी को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो जारी किया है और मोदी के बयानों का जमकर पलटवार किया है।

मल्लिकार्जुन खरगे मोदी पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं आज संसद के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ। एक तरफ जहां लोकसभा में आज भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई। तो वहीं राज्यसभा में भी दोनों पक्षों की सहमति से कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य पोस्टर लहराते हुए वेल में आ गए। जिसके बाद झल्लासर साफ कह दिया कि ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं संसद के बाहर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन जारी रहा। वो हाथों में ट्रंप डील का पोस्टर लेकर मोदी की ट्रंप से हुई डील पर तंज कसते हुए नारे लगा रहे थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जब राहुल गांधी मीडिया के कैमरों के सामने आए तो उनसे मीडिया ने मोदी के भाषण पर तरह तरह के सवाल पूछे लेकिन राहुल उनके सवालों का बस एक जवाब दिया कि, “जो उचित समझो वही करो”।

“जो उचित समझो वही करो” इस एक लाइन में कई बातें छुपी थी। ये वही जवाब है जो मोदी ने राजनाथ सिंह के थ्रू जनरल नरवणे को दिया था जब चीनी सेना भारतीय जमीन पर कब्जा करने के लिए आ रही थी। वहीं देखिए जब प्रियंका गांधी से आज मीडिया ने जब मोदी के आरोपों पर सवाल पूछा तो देखिए उन्होंने कैसे सिर्फ हंस कर उनके सवालों का जवाब दिया।

कुल मिलाकर देखा जाए तो संसद का यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और पुराने जख्मों को कुरेदने तक ही सीमित रहा। देश जिन मुद्दों पर जवाब चाहता था, जिन सवालों पर सरकार से स्पष्टता की उम्मीद थी, उन पर प्रधानमंत्री का भाषण पूरी तरह खामोश नजर आया। 97 मिनट का समय बीत गया, लेकिन न यूएस डील पर कोई ठोस बात हुई, न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठे सवालों पर सफाई आई, न ही जनरल नरवणे की किताब से जुड़े गंभीर संकेतों पर कोई जवाब मिला। इसके उलट सत्ता पक्ष ने फिर से इतिहास, परिवार और भावनाओं का सहारा लिया। वहीं कांग्रेस ने भी संसद के अंदर और बाहर सरकार को घेरने का पूरा प्रयास किया और साफ संकेत दिया कि वो इस मुद्दे को यूं ही छोड़ने वाली नहीं है। खरगे का तीखा वीडियो, प्रियंका का प्रतीकात्मक विरोध और राहुल का एक लाइन का जवाब, सब कुछ ये दिखाता है कि आने वाले दिनों में संसद का माहौल और ज्यादा गरमाने वाला है।

Related Articles

Back to top button