Bollywood एक्ट्रेस की पागलों जैसी हो गई थी हालत, BF के लिए छोड़ा था परिवार
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चका चौंध से भला कौन वाक़िफ़ नहीं है? आख़िर यहाँ काम करने वाला स्टार्स..जो कि बड़े पर्दे पर हँसी-ख़ुशी नज़र आते हैं..उनकी असल ज़िंदगी एकदम अलग जो होती है। आख़िर फ़िल्म्स में इनकी कहानी जितनी ख़ुशहाल लगती है..उतनी असल ज़िन्दगी में नहीं होती है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चका चौंध से भला कौन वाक़िफ़ नहीं है? आख़िर यहाँ काम करने वाला स्टार्स..जो कि बड़े पर्दे पर हँसी-ख़ुशी नज़र आते हैं..उनकी असल ज़िंदगी एकदम अलग जो होती है। आख़िर फ़िल्म्स में इनकी कहानी जितनी ख़ुशहाल लगती है..उतनी असल ज़िन्दगी में नहीं होती है।
तो, ठीक ऐसी ही दर्दनाक कहानी उस एक्ट्रेस की भी रही..जिसने बॉलीवुड में अपने काम और एक्टिंग के चलते सारी दुनिया को अपना दीवाना बनाया। लेकिन, इसी हसीना का असल ज़िंदगी में ऐसा हाल हुआ कि वो पागल ही हो गई।लोगों के दिलों में बसने वाली इस एक्ट्रेस ने जब ख़ुद का दिल लगाया..तो, इन्हें दर्द के अलावा और कुछ भी नहीं मिला। जिस BF के लिए उन्होंने अपने परिवार तक को छोड़ दिया..उसी के कारण वो पागल तक हो गईं।
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं..वो आज हमारे बीच इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं। उनका नाम दिवंगत एक्ट्रेस शशिकला है। वो शशिकला..जिन्हें बॉलीवुड में नेगेटिव किरदारों के लिए जाना गया था। वैम्प बनकर उन्होंने लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई। इन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों को खूब डराया। इनके डायलॉग्स और एक्सप्रेशन्स इतने दमदार होते थे कि लोग असल जिंदगी में भी इनसे डरने लगते थे।
तो, लगभग 6 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वालीं शशिकला सहगल ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। शुरूआती करियर में वो बेहद खूबसूरत और मासूम नजर आती थी। उस वक्त उन्हें कई अच्छी फिल्में भी मिलीं और उन्होंने मज़बूत किरदार भी स्क्रीन पर निभाए। लेकिन, सिर्फ़ 19 साल की उम्र में शादी करने के बाद उनके बने-बनाये करियर में धीरे-धीरे रुकावट आने लगी। शादी के बाद उन्हें फ़िल्में मिलना तो लगभग बंद हो ही गया, वहीं घर बसाने के बाद उनकी पूरी की पूरी ज़िंदगी ही बदल गई।
दरअसल, शशिकला की शादी ओपी सहगल से हुई थी। वो हाउसवाइफ बनकर रहना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था। उनके पति का कारोबार धीरे-धीरे डूबने लगा और उनके पास कमाई का और दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा था। आलम ये था कि, फिल्म ‘जीनत’ में एक कव्वाली सीन करने के बदले उन्हें केवल 25 रुपये मिले थे। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें डबल शिफ्ट में काम करना पड़ा। उनके पति ने उन्हें एक फिल्म में जैसे-तैसे काम दिलाया, क्योंकि उस दौर में शादीशुदा एक्ट्रेसेस को ज्यादा काम नहीं मिलता था। शशिकला ने इसकी भी परवाह नहीं की और उनको जो भी रोल मिल रहा था वो उसे कर रही थीं।
इस बारे में उस समय एक इंटरव्यू में शशिकला ने कहा था कि “उनके साथ के सितारे आगे बढ़ते रहे, लेकिन उनकी किस्मत साथ नहीं दे रही थी। पति से अनबन होने लगी और हालात इतने बिगड़े कि उन्होंने अपनी बेटी और पति को छोड़ दिया और विदेश चली गईं। वहां किसी और इंसान के साथ रहने लगीं, जिसे उन्होंने अपनी सबसे बड़ी गलती माना। जब वो वापस भारत लौटीं, तो उन्हें बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ीं। उन्होंने सड़कों, फुटपाथ, मंदिरों और आश्रमों में रातें गुजारीं। जो खाना मिला वो खाया और जहां जगह मिली, वहीं सो गईं।”
बताया जाता है कि, उस शख्स के प्यार में शशिकला इस कदर अंधी हो गई थीं कि पति और दोनों बेटियों को छोड़कर उसके साथ विदेश चली गईं। लेकिन यहां उस शख्स ने शशिकला को बुरी तरह टॉर्चर किया और मारपीट भी की। तंग आकर शशिकला भागकर भारत आ गईं, लेकिन घरवालों ने उन्हें ठुकरा दिया। इसके बाद शशिकला सड़कों पर रहने को मजबूर हो गईं। वह पागलों की तरह इधर-उधर घूमतीं।
शशिकला ने बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया। उन्होंने बच्चों के पॉपुलर शो ‘सोनपरी’ में फ्रूटी की दादी का रोल प्ले किया था। इस किरदार से उन्होंने नई पीढ़ी के दिल में भी जगह बना ली थी। फिल्मों में उनके काम को लेकर भारत सरकार ने साल 2007 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा, जो उनकी लगन का ही नतीजा था।
ग़ौरतलब है कि, दिवंगत एक्ट्रेस का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। वो एक अमीर परिवार में जन्मी थीं। उनके पिता बिजनेसमैन थे, लेकिन हालात इस कदर बदले कि वह गरीबी में जीने को मजबूर हो गए। इसका खुलासा शशिकला ने खुद इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता अपनी पूरी कमाई अपने छोटे भाई को भेज देते थे, जो उस समय लंदन में पढ़ाई कर रहे थे, जब एक्ट्रेस के चाचा की नौकरी लगी तो वह अपने भाई के एहसानों को भूल गए।
बिजनेस में नुकसान के बाद शशिकला का परिवार गरीबी में जीने को मजबूर हो गया। मुश्किल दिनों में उनके परिवार को आठ दिन तक खाना नसीब नहीं हुआ था। उनके पिता को कोई काम नहीं मिला, तब शशिकला ने काम करने के बारे में सोचा। फिर क्या? शशिकला नौकरानी बन गईं। वह लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन मांजने का काम करने लगीं। इससे जो पैसे मिलते, परिवार का गुजारा हो जाता। लेकिन जब शशिकला लोगों के घरों में काम करतीं थीं, तो सब उनसे कहते कि “वो इतनी सुंदर हैं तो फिल्मों में क्यों नहीं जातीं?” और तब अपने पिता के कहने पर शशिकला ने फिल्मों में कदम रखे थे। वहीं, एक्ट्रेस ने फिल्मों में जब शुरुआत की तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो इस दुनिया में इतना नाम कमायेंगी।
लेकिन फिर, साल 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी थी लेकिन फिर वो ज़िंदगी की जंग हार गई। और, 88 साल की उम्र में सबसे दूर चली गईं। बहरहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि आज भी शशिकला अपनी फिल्मों के जरिए लोगों की यादों में जिंदा हैं।



