ट्रेड डील पर किसानों को गुमराह कर रहे राहुल : पीयूष गोयल

- कहा- किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच पिछले दिनों हुए ट्रेड डील को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल में लोस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और इस करार को लेकर कांग्रेस नेता पर किसानों को गुमराह करने के लिए एक सोची-समझी, बनावटी और नकली कहानी पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि किसान सुरक्षित तो देश विकसित होगा।
गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल कुछ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर, जो किसान नेता होने का दिखावा कर रहे हैं- पूरी तरह से बेबुनियाद और बनावटी बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील में किसानों के हितों को मोदी सरकार ने पूरी तरह से सुरक्षित रखा है और यह भी दावा किया कि ऑन रिकॉर्ड और पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है।



