Salim Khan के दिमाग में क्लॉट, इमरजेंसी में हुए अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दबंग उर्फ सलमान ख़ान के घर में इस समय टेंशन का माहौल है। आख़िर उनके हंसते-खेलते परिवार को किसी की बुरी नज़र जो लग गई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड के दबंग उर्फ सलमान ख़ान के घर में इस समय टेंशन का माहौल है। आख़िर उनके हंसते-खेलते परिवार को किसी की बुरी नज़र जो लग गई है।

एक दिन पहले मंगलवार ही ये खबर मायानगरी से आई कि सुपरस्टार एक्टर के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर सलीम ख़ान को ख़राब तबीयत के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सलमान, उनकी बड़ी बहन अलवीरा, जीजा अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत परिवार के और सदस्य भी सलीम साहब की तबियत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस मौके पर, सलीम ख़ान के सबसे बड़े बेटे सलमान के चेहरे पर मायूसी और टेंशन साफ़ नजर आई थी। एक्टर पैपराजी से बचने के लिए अपना सिर झुकाते हुए भी दिखे। तो, इंडस्ट्री से सलीम के दोस्त जावेद अख्तर और संजय दत्त भी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए पहुंचते दिखाई दिए।

सलीम की तबियत को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में ये बताया गया था कि, सलमान के पिता को उम्र संबंधी समस्या के चलते अस्पताल ले जाया गया है। कहा ये भी गया कि उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ी और चिंता बड़ी अपडेट मिली है। आखिर डॉक्टर्स ने सलीम साहब की हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी गंभीर ख़बर जो साझा की है।

लीलावती अस्पताल से एक डॉक्टर ने बताया कि “सलीम खान को इमरजेंसी में लाया गया था और उन्हें फैमिली डॉक्टर लेकर आए थे। फिलहाल वह आईसीयू में हैं और हालत स्थिर है। वहीं, सलीम खान के सिर में ब्लड क्लॉट होने और चक्कर की भी बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान के दिमाग में ब्लड क्लॉट था और उन्हें आईसीयू में कड़ी निगरानी में रखा गया है। फिलहाल, उनके पैरामीटर्स स्थिर हैं।

इसके अलावा सलीम खान का इलाज कर रहे लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पार्कर ने ‘मीडिया’ से कहा, ‘उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनकी मेडिकल कंडीशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा इमरजेंसी स्थिति में लाए थे। इमरजेंसी केयर में ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया। साथ ही उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उन्हें मॉनिटर कर रही है।’

तो, एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के एक करीबी दोस्त ने बताया, ‘सलीम साहब की हालत सीरियस है। हम सभी चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक होकर वापस घर लौट आएं।’

वहीं, इससे पहले सलमान के दोस्त ने बताया था कि सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सलमान और परिवार के लोग तुरंत ही उन्हें लेकर अस्पताल भागे। हालांकि, अभी वह पहले से काफी ठीक हैं।

तो, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि, ”सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात कही गई।”

हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। और फिर, परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। वहीं, सलीम खान की ख़राब तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गुजरे दिन की दोपहर में सलीम खान के लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। तुरंत ही सलमान अपनी शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। उनके साथ परिवार के तमाम लोग सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचने लगे थे। सलमान के बहनोई आयुष शर्मा, बहन अलवीरा-अर्पिता और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल में नजर आए। सलीम खान के टेस्ट और चेकअप होने के कुछ घंटे बाद ही सलमान और आयुष अस्पताल से बाहर निकलते दिखे। उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे।

फिलहाल सब सलीम ख़ान की सेहत में सुधार आने की दुआयें कर रहे हैं। फैन्स प्रार्थना कर रहे हैं कि सलमान के पिता जल्द ठीक होकर अपने घर लौट आयें।

बीते साल 24 नवंबर को ही सलीम ख़ान ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि उनके बर्थडे पर कोई ग्रैंड पार्टी नहीं हुई थी..क्योंकि उसी दिन हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया था।

बात सलीम ख़ान की करें तो, वो हिंदी सिनेमा का एक दिग्गज चेहरा हैं। साथ ही वो, खान खानदान के 17 सदस्यों के मुखिया हैं। दिग्गज राईटर का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के इंदौर में एक भरे पूरे परिवार में हुआ था। वह हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर बनने का सपना देखते थे।

तो, सलीम खान की पहली फिल्म 1960 में आई ‘बरसात’ थी। इसके बाद वे ‘पुलिस डिटेक्टिव’ फिल्म में दिखे। बाद में उन्होंने ‘सरहदी लुटेरा’ (1966), ‘दीवाना’ (1967), ‘तीसरी मंजिल’ (1966), ‘प्रोफेसर’ (1962), ‘काबिल खान’ (1963) और ‘छैला बाबू’ जैसी कई फिल्में की, लेकिन उन्हें किसी भी फिल्म में लीड रोल करने का मौका नहीं मिला और वह सपोर्टिंग रोल में ही दिखे। करीब दो दर्जन फिल्मों में छोटे रोल करने के बाद उन्होंने अपने करियर की दिशा बदल ली।

क्योंकि, सलीम खान एक्टर के तौर पर फ्लॉप रहे लेकिन, एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर इतने हिट हुए कि उनका कोई मुकाबला आज तक नहीं है।

सलीम-जावेद की जोड़ी हिंदी सिनेमा में बहुत हिट थी। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 1970-80 के दशक में बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें ‘शोले’ (1975), ‘दीवार’ (1975), ‘त्रिशूल’ (1978), ‘डॉन’ (1978) और ‘जंजीर’ (1973) जैसी फिल्में शामिल हैं।

साफ़ तौर पर जाहिर है कि, भले ही सलीम खान एक्टर के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर इतिहास रच दिया।

सलीम की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनकी पहली बीवी सलमा खान उर्फ़ सुशीला चरक हैं। सलीम और सलमा ने साल 1964 में शादी की थी। सलीम से शादी करने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। इन दोनों के चार बच्चे हुए- सलमान, अरबाज़, सोहेल और बेटी अलवीरा। वहीं अब, दोनों की शादी को अब 60 साल से ज्यादा का वक़्त बीत चुका है।

फिर, सलीम खान ने दूसरी शादी एक्ट्रेस‑डांसर हेलन (हेलेन रिचर्डसन) से की। 1981 में दोनों ने निकाह किया। सलीम-हेलेन दोनों की ये दूसरी शादी थी। हेलेन की पहली शादी फिल्म प्रोड्यूसर प्रेम नारायण अरोड़ा से 1957 में हुई थी। लेकिन, दोनों का 1974 में अलगाव हो गया। फिर, हेलेन सलीम के करीब आईं..और, दोनों ने घर बसाने का फैसला लिया।

हालांकि, इनकी शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलमान और उनके दोनों भाई हेलन के बिल्कुल खिलाफ थे। खुद सलमा खान भी इस शादी से दुखी थीं। इसका खुलासा एक इंटरव्यू में खुद सलमा ने किया था। उनके मुताबिक, इस शादी की वजह से बहुत ही डिप्रेस और डिस्टर्ब चीजें हुईं। सलमान, अरबाज और सोहेल तो उनसे बात तक नहीं करते थे।

लेकिन वो कहावत है ना कि, ”समय से बड़ा मरहम कोई नहीं”। धीरे-धीरे तीनों भाइयों और खुद सलमा खान को महसूस हुआ कि हेलन उतनी बुरी नहीं हैं जितना वो समझते हैं। बल्कि वो तो बहुत ही अच्छी हैं और सभी का ख्याल रखती हैं। और, फिर तो..जैसे सलीम खान और हेलन को कायनात ही मिल गई। पूरा परिवार एकजुट हो गया और हर फंक्शन सभी को लोग मिल-जुलकर मनाने लगे। कुछ ऐसे वाकये हुए थे जिनकी बदौलत पूरा खान परिवार हेलन पर मर-मिटने लगा था।

शादी के बाद हेलन और सलीम खान की कोई संतान नहीं हुई। फिर, एक दिन सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान ने सड़क पर एक बच्ची को उसकी मृत मां के शव के पास रोते हुए पाया। सलीम उस बच्ची को अपने घर ले आए और बाद में उन्हें गोद ले लिया। फिर, अर्पिता खान परिवार की जान बन गईं।

तो, सलमान के सभी भाई-बहनों में बेहद प्यार है। सलमान और उनके भाई‑बहन हर मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। जो उनके प्यार को जगज़ाहिर कर जाता है। अब भी जब सलीम साहब की तबीयत खराब हुई है, तब भी पूरा ख़ान परिवार एकजुट होकर खड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button