Priyanka Chopra ने फिल्म के इवेंट में पी डाली शराब? Nick Jonas का बीवी को संभालना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई हैं।
जहां अभी हाल ही में, पीसी को अपने देश भारत का ग़लत नक्शा दिखाने पर यूज़र्स की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। तो अब वो अपनी एक और हरकत के चलते लोगों के बीच ट्रोल हो रही हैं।
आख़िर, एक्ट्रेस ने अपनी ही आगामी फ़िल्म के इवेंट में कुछ ऐसी हरकत जो कर डाली है। जिसकी वजह से सारे जमाने में उनकी थू-थू हो रही है। ऐसे में, चलिए बिना देर किये आपको इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
तो हुआ यूं कि, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म The Bluff के वर्ल्ड प्रीमियर का हिस्सा बनी। इस खास मौके पर उनके साथ उनके दस साल छोटे विदेशी सिंगर पति निक जोनस भी मौजूद थे। दोनों को इवेंट के रेड कार्पेट पर आते हुए जिसने भी देखा..वही उनकी केमिस्ट्री का कायल हो गया।
इवेंट के लिए प्रियंका ब्राउन स्कर्ट-लेडर जैकेट के साथ स्लीक लुक में नजर आईं..ये उनके फ़िल्म में पाईरेट करैक्टर से एकदम मिल रहा था। वहीं, निक जोनस भी बीवी के साथ आउटफिट की कलर ट्विनिंग करते हुए ब्राउन सूट बूट में दिखाई दिए। हाथों में हाथ डाले इस जोड़ी ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली..तो मौके पर मौजूद पैपराजी ने भी इनकी जमकर तस्वीरें खींची।
वही तस्वीरें और वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हुईं..तो, लोगों का ध्यान इस जोड़ी से ज़्यादा प्रियंका चोपड़ा पर टिक गया। आख़िर कुछ लोगों ने प्रियंका की एक अजीब हरकत को इस मौके पर नोटिस जो किया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर पीसी की फोटोज सामने आने के बाद ऐसी चर्चा छिड़ी है कि, इवेंट में प्रियंका टल्ली होकर यानी कि शराब के नशे में पहुंची थीं। क्योंकि निक जोनस उन्हें कभी संभालते हुए तो कभी उनकी ड्रेस को सबके सामने ठीक करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, प्रियंका भी कुछ ऐसी अजीब हरकतें कर रही थीं..जो उनके नशे में चूर होने का इशारा कर रही थीं।
अब इसी बात को लेकर इंटरनेट पर मौजूद कुछ यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। लोग प्रियंका पर अपनी ही फ़िल्म के प्रीमियर पर शराब पीने के इल्ज़ाम लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे लेकर कमेंट्स तक कर डाले हैं।
कमेंट्स
एक शख़्स ने लिखा- यार मुझे ये अजीब लग रही हैं।
एक ने कमेंट किया- ये क्या अपनी ही फ़िल्म के प्रीमियर पर पीकर आई हैं। एक और ने लिखा- निक जीजू कितने प्यार से हैंडल कर रहे हैं। एक यूजर का कमेंट रहा- पीसी इंडियन संस्कार कहां हैं?
इन सबके अलावा और भी ढेरों कमेंट्स इसी तरह के आए हैं। हालांकि वाकई प्रियंका ने ऐसा कुछ किया था या फिर नहीं? इस लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है। ना ही 4pmbollywood ऐसे किसी भी दावे की पुष्टि करता है।
बात प्रियंका चोपड़ा की इस फ़िल्म की करें तो, ये 26 फ़रवरी को रिलीज़ होने वाली है। दूसरी तरफ़, प्रियंका एसएस राजामौली की एक्शन एडवेंचर फ़िल्म “वाराणसी” का भी हिस्सा हैं। वो मूवी में “मंदाकिनी” के किरदार में नज़र आयेंगी। उनके साथ फ़िल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। ये फ़िल्म अगले साल अप्रैल में दस्तक देगी।
दूसरी ओर, प्रियंका के बारे में बात करें तो, बीते दिनों उनका नाम एक विवाद में आया था। दरअसल, प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसका वीडियो यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद बवाल मचा। क्योंकि, इंटरव्यू में एक्ट्रेस से भारतीय और विदेशी चीजों में फर्क बताने को कहा गया था। तो, वीडियो की शुरुआत में भारत के गलत मैप को देखकर लोगों का पारा हाई हो गया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि नक्शे से पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) गायब था। ये नक्शा एक तरह का मोंटाज प्लेट था..जो शायद इंटरव्यू के वक्त प्रियंका ने देखा भी नहीं होगा। शो बनने के बाद इसे एडिट के वक्त लगाया गया। लेकिन लोग प्रियंका पर निशाना साधने लगे।
बात यहाँ निक और प्रियंका की करें तो, मई 2018 में निक और प्रियंका चोपड़ा की मुलाक़ात हुई और बेहद कम समय में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की लव स्टोरी निक के भाई केविन जोनस की वजह से शुरू हुई थी। केविन को प्रियंका का शो ‘क्वांटिको’ पसंद आया था। केविन ने ही निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। इसके बाद निक ने हिम्मत दिखाई और प्रियंका को ट्विटर अब X पर DM किया।
निक का मैसेज पढ़ते ही एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब दिया कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। इसके बाद प्रियंका ने निक को अपना नंबर भेज दिया और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
फिर, करीबन दो महीने की जान-पहचान में ही उन्होंने ज़िन्दगी भर साथ रहने का फैसला ले लिया था। निक ने प्रियंका के 36वें जन्मदिन के एक दिन बाद उन्हें ग्रीस में घुटनों के बल बैठकर डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। प्रियंका ने इसका जवाब “हाँ” में दिया था।
जुलाई 2018 में इस देसी-विदेशी जोड़ी ने इंगेजमेंट भी कर ली। जिसके बाद, दिसंबर 2018 में, प्रियंका और निक ने शाही अंदाज़ में शादी की, जिसमें दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया। राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हुई ये शादी उस साल की सबसे चर्चित शादी थी। दोनों की शादी का क्रेज उस वक्त सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी देखने को मिला था। इस कपल की शादी का खर्चा करोड़ों में था। शादी का पूरा खर्चा प्रियंका और निक ने मिलकर उठाया था। जितना भी कुल बिल बना था, उसे दोनों ने बराबरी से आधा-आधा बांटा था।
अपनी हिंदू ट्रेडिशनल वेडिंग में प्रियंका ने सब्यसाची का सिंदूरी लाल डिजाइनर लहंगा पहना था, जिसे एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। क्रिश्चियन वेडिंग में भी एक्ट्रेस ने लाखों का व्हाइट गाउन पहना था।
तो, शादी के चार साल बाद जनवरी 2022 में, ये जोड़ी दो से तीन हुई। प्रियंका और निक ने एक बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हालांकि प्रियंका नेचुरली माँ नहीं बनी थी उन्होंने सेरोगेसी के ज़रिए बेटी का स्वागत किया था। तो, मालती प्री मैच्योर पैदा हुई थीं। जिस वजह से, मालती करीब 100 से ज्यादा दिनों तक NICU में रहीं, इस दौरान निक या प्रियंका में से कोई एक हमेशा उनके पास रहा करता था।
बहरहाल, जाते-जाते बात मालती के पापा, निक जोनस की कमाई की करें तो, वो अकूत संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई सिर्फ म्यूजिक से नहीं, बल्कि एक्टिंग, बिज़नेस और सोशल मीडिया से होती है। 2025 तक, उनकी नेटवर्थ लगभग 80 मिलियन डॉलर है।
निक जोनस अपने भाईयों के साथ अक्सर म्यूजिक कॉन्सर्ट्स करते हैं और अपने हर कॉन्सर्ट टूर के लिए वो मिलकर 1.5 मिलियन डॉलर कमाते हैं। निक अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजिल्स में स्थित आलीशान बंगले ‘एनकिनो’ में रहते हैं। इस बंगले की कीमत 166 करोड़ रुपए बताई जाती है।
20,000 स्क्वायर फुट से ज्यादा में फैले इस बंगले में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, एक स्विमिंग पूल और एक वाइन सेलर शामिल है। सिंगर के घर में होम थिएटर और इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट भी जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
दूसरी तरफ़, निक की बीवी प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ भी लगभग 80 मिलियन डॉलर मानी जाती है, और दोनों का कम्बाइंड नेटवर्थ लगभग 160 मिलियन डॉलर बताया जाता है।
वहीं, निक को इंडिया में पैपराजी और फैंस जीजू कहकर बुलाते हैं। मजेदार बात तो यह है कि अब सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहे म्यूजिकल कॉन्सर्ट में निक को फैंस जीजू कहकर पुकारते हैं।



