हड्डियों को आपकी ये आदतें कर देंगी खोखला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की समस्याओं के विकसित होने का खतरा रहता है, हड्डियों की बढ़ती समस्याओं के लिए भी इसे एक कारक के तौर पर देखा जा रहा है। हड्डियों का स्वस्थ रहना शरीर की संरचना और संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। हड्डियों की समस्या को सिर्फ उम्र बढऩे के साथ होने वाली दिक्कत नहीं रही है, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को हड्डियों की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता है, कुछ गड़बड़ आदतें आर्थराइटिस के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हड्डियों की समस्याओं से बचाव के लिए दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
शारीरिक निष्क्रियता
शारीरिक निष्क्रियता के कारण शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। हड्डियों को कमजोर करने में शारीरिक निष्क्रियता की बड़ी भूमिका मानी जाती है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही गठिया की दिक्कत हो सकती है। हड्डियों की समस्याओं को कम करने के लिए सूर्य के प्रकाश में भी रोजाना कुछ समय बिताने की आदत जरूर बनाएं।
धूम्रपान
धूम्रपान की आदत हड्डियोंं की कमजोरी का भी कारण बन सकती है। शोध के अनुसार, धूम्रपान करने वाली महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है जिससे समय पहले रजोनिवृत्ति हो सकती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी बढ़ाने वाली स्थिति मानी जाती है। धूम्रपान के कारण हड्डियों का घनत्व भी कम होने लग जाता है। धूम्रपान संपूर्ण शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक आदत मानी जाती है। धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस बीमारी से मौत का जोखिम किसी भी अन्य कैंसर की तुलना में अधिक होता है। यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी है, जिसमें सांस लेने में दिक्कत होती है। वायुमार्ग सिकुडऩे से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. अनुमान है कि सीओपीडी के 85-90 प्रतिशत मामले धूम्रपान से जुड़े होते हैं।
करें ये उपाय
आहार और जीवनशैली को स्वस्थ रखकर हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। गड़बड़ आदतों के चलते ऑस्टियोपोरोसिस या आर्थराइटिस का खतरा रहता है। सभी आयु वाले लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने चाहिए। इसके लिए जीवनशैली और आहार को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें और नियमित रूप से योग-व्यायाम की आदत बनाएं। भोजन में कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर चीजें अवश्य हों। हड्डियों की बीमारियों से बचाव के लिए शराब-धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।



