घर पर ऐसे बनाएं व्रत के स्नैक्स

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जब व्रत रखे जाते है तो व्रत में अन्न नहीं खाया जाता है और फलाहार व सात्विक भोजन का सेवन होता है। व्रत के दौरान हल्की-हल्की भूख लगना भी सामान्य है। ऐसे में कुछ ऐसी फलाहारी रेसिपी बनाएं जो झटपट तैयार हो जाती हों और जिसे बनाने में बहुत अधिक सामग्री की भी जरूरत न हो। फलाहारी व्रत के स्नैक्स में कई विकल्प हैं जो पौष्टिक, झटपट वाले और कम सामग्री में तैयार हो जाते हैं। आलू वाली व्रत की रेसिपी से अलग, मखाने, नारियल, केला, या पनीर जैसी पौष्टिक चीजों से इन स्नैक्स को आसानी और कम वक्त में बना सकते हैं। कुछ स्नैक्स तो ऐसे हैं जिन्हें तो से तीन दिन स्टोर करके भी रखा जा सकता है। इसलिए व्रत के लिए ऐसे चार फलाहारी स्नैक्स है  जो सिर्फ 10 मिनट में बनाई जा सकती है । इस व्रत के स्नैक्स को तीन चीजों से बना सकते हैं और दो-तीन दिन स्टोर कर सकते हैं।

कुट्टू चिप्स

कुट्टू की पूड़ी और परांठे तो खाए होंगे लेकिन कुट्टूचिप्स भी काफी स्वादिष्ट लगता है। कुट्टू के आटे में थोड़ा पानी और नमक मिलाकर सख्त आता गूंथ दें। छोटी-छोटी पूरियां बेलें, कांटे से उसमें छेद करके धीमी आंच पर तलें। ये चिप्स जैसे बन जाएंगे, जिसे दो तीन दिन स्टोर कर सकते हैं।

रोस्टेड मखाना

व्रत के स्नैक्स में सबसे आसानी से रोस्टेड मखाना बना सकते हैं। इसके लिए घी में मखाने को सुनहरा होने तक भूनें। जब वह क्रिस्पी हो जाए तो उसमें सेंधा नमक मिला सकते हैं। सिर्फ मखाने और सेंधा नमक को मिलाकर आप फलाहारी कुरकुरी नमकीन बना सकते हैं। जिसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके आप हफ्तेभर तक खा सकते हैं। ये जल्दी बन जाने वाली रेसिपी है और भूख को नियंत्रित रखने के साथ ही एनर्जी बढ़ाती है। कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मखाना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसे कुछ लोग रोस्ट करके खाते हैं। यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो आपके मसल्स को मजबूती प्रदान करता है। इससे हड्डियों का विकास अच्छा होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है।

केला नारियल रोल्स

कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो तो केले से हेल्दी स्नैक्स बना सकते हैं। इसके लिए पके हुए केले को शहर में डालकर मैश करें। इसे नारियल के बुरादे में रोल करें और तैयार हैं हेल्दी रोल्स, जिन्हें आप तीन से चार दिन स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावाकैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नारियल के एक टुकड़े का रोजाना सेवन किया जाए तो पाचन से जुड़ी परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। कैल्शियम से भरपूर नारियल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दिल को हेल्दी रखने में नारियल का सेवन बेहद उपयोगी है।

फलाहारी पनीर टिक्का

पनीर में प्रोटीन होता है, कैल्शियम और विटामिन बी 12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। उपवास के दौरान पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए पनीर को मोटे टुकड़ों में काटकर सेंधा नमक मिलाएं। फिर तवे पर घी डालकर सेंक लें। पनीर बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्के सॉफ्ट बन जाएंगे। भुना पिसा जीरा, अमचूर पाउडर या व्रत में आप जिन मसालों का सेवन करते हैं, ऊपर से स्प्रिंकलर करके व्रत में खा सकते हैं। इसे दो तीन दिन स्टोर करने के लिए पनीर को शांटे करके एयरटाइट डिब्बे में रखें।

Related Articles

Back to top button