UAE में प्रवासियों को बड़ी राहत | फ्री मेंटल हेल्थ सेवा, क्लीनिंग और सामान पर भारी छूट का ऐलान
UAE में रह रहे प्रवासियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है... सरकार और संबंधित संस्थाओं की ओर से फ्री मेंटल हेल्थ सेवाएं...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लाखों प्रवासी, जिनमें भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, फिलिपिनो.. और अन्य देशों के कामगार शामिल हैं.. इन दिनों कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहे हैं.. क्षेत्रीय स्थिति से जुड़ी अनिश्चितता, काम का दबाव, महंगाई, परिवार से दूर रहना.. और रोजमर्रा की जिंदगी की मुश्किलें तनाव बढ़ा रही हैं.. ऐसे मुश्किल समय में यूएई की सरकार, सरकारी विभाग.. और कई निजी कंपनियां लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं..
आपको बता दें कि मार्च 2026 में कई महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई हैं.. जिनमें मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं.. घर की सफाई पर बहुत कम दाम.. और रोजमर्रा के सामानों पर भारी छूट शामिल हैं.. वहीं ये सुविधाएं खासकर कम आय वाले कामगारों, डिलीवरी राइडर्स, सर्विस वर्कर्स.. और परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही हैं.. वहीं यह सब 2026 को यूएई सरकार द्वारा Year of the Family यानी परिवार का वर्ष घोषित करने से जुड़ा है.. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 2026 को परिवारों की भलाई.. सामाजिक एकता, परिवार की स्थिरता.. और जीवन स्तर में सुधार का वर्ष बनाया है.. इसी के तहत फजा प्रोग्राम को रेजिडेंट परिवारों के लिए मुफ्त कर दिया गया है..
जानकारी के अनुसार पहले फजा मुख्य रूप से यूएई नागरिकों.. और कुछ खास कर्मचारियों के लिए था.. लेकिन अब परिवार वाले सभी रेजिडेंट्स जिनके पास कम से कम एक बच्चा हो.. इसे पूरी तरह फ्री में ले सकते हैं.. यह सदस्यता 2026 के अंत तक वैध रहेगी.. बता दें कि फजा सदस्यता के फायदे बहुत व्यापक हैं.. सदस्यों को यूएई के अंदर और बाहर 34 हजार से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर छूट मिलती है.. फजा स्टोर्स में 28 हजार से अधिक खाद्य पदार्थ और उपभोक्ता सामानों पर स्पेशल ऑफर्स उपलब्ध हैं.. ट्रैवल और ठहरने पर 5 लाख से ज्यादा होटलों में डिस्काउंट मिलता है.. मनोरंजन टिकटों, एक्टिविटीज और फैमिली एंटरटेनमेंट पर 70 फीसदी तक की छूट फजा मोबाइल ऐप के जरिए ली जा सकती है..
वहीं यह योजना परिवारों के लिए आर्थिक बोझ कम करने का बड़ा साधन बन गई है.. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन fazaa.ae वेबसाइट पर किया जाता है.. अमीरात ID की कॉपी और परिवार की डिटेल्स देकर रजिस्टर करें.. वहीं आवेदन के 72 घंटे के अंदर डिजिटल कार्ड मिल जाता है.. भारी संख्या में आवेदन आने के कारण कभी-कभी वेबसाइट पर वेटिंग हो सकती है.. लेकिन यह पूरी तरह मुफ्त है और कोई फीस नहीं लगती.. बता दें कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सरकार.. और संस्थाओं का खास ध्यान है.. अनिश्चित समय में तनाव, चिंता, डिप्रेशन.. और भावनात्मक दबाव बढ़ रहा है.. यूएई में कई मुफ्त और गोपनीय सेवाएं उपलब्ध हैं..
अबू धाबी में स्वास्थ्य विभाग ने सकीना हेल्पलाइन शुरू की है.. जिसका नंबर है 800-SAKINA यानी 800-725462 है.. यह 24 घंटे उपलब्ध है.. पूरी तरह फ्री और गोपनीय है.. कोई भी व्यक्ति तुरंत मनोवैज्ञानिक सहायता ले सकता है.. दुबई में Dubai Health Authority और Community Development Authority ने इत्माएन प्रोग्राम के तहत 800-506 हेल्पलाइन लॉन्च की है.. वहीं यह भी फ्री है और क्वालिफाइड वॉलंटियर्स और एक्सपर्ट्स द्वारा सपोर्ट दिया जाता है.. आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर National Programme for Happiness and Wellbeing की Mental Support Line 800-HOPE यानी 800-4673 है.. यह सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक काम करती है.. फोन या व्हाट्सएप पर संपर्क किया जा सकता है..
इसके अलावा एस्टीजाबा हेल्पलाइन 800-1717 है.. जो स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के लिए है.. और मानसिक स्वास्थ्य सपोर्ट भी देती है.. वहीं ये सभी सेवाएं प्रवासियों के लिए खास तौर पर उपयोगी हैं.. क्योंकि वे परिवार से दूर रहते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं.. निजी क्षेत्र भी लोगों की मदद में पीछे नहीं है.. बता दें जस्ट लाइफ कंपनी, जो होम सर्विसेज का बड़ा नाम है.. उसने स्पेशल ऑफर चलाया है.. वे चुनिंदा इलाकों जैसे दुबई के शहर, JVC, नाद अल शीबा, JLT आदि में सिर्फ 10 दिरहम में 2 घंटे की होम क्लीनिंग सर्विस दे रहे हैं..
आपको बता दें कि इसके लिए कोड जैसे HOME10, HC10 या SHINE10 इस्तेमाल करके यह डिस्काउंट लिया जा सकता है.. यह ऑफर सीमित स्लॉट्स पर उपलब्ध है.. लेकिन बहुत लोकप्रिय हो रहा है.. क्योंकि सामान्य तौर पर 2 घंटे की क्लीनिंग 78 दिरहम या उससे ज्यादा होती है.. जस्ट लाइफ ऐप या वेबसाइट justlife.com पर बुकिंग करें.. इसके अलावा कंपनी फ्री 20 मिनट के ऑनलाइन मेंटल हेल्थ चेक-इन सेशन भी ऑफर कर रही है.. जहां लोग तनाव या भावनाओं पर बात कर सकते हैं..
Bloom Beyond Enabling दुबई में एक प्रमुख मेंटल वेलनेस और रिहैबिलिटेशन सेंटर है.. उसने कम्युनिटी के लिए मुफ्त मेंटल वेलनेस काउंसलिंग शुरू की है.. यह सुविधा खासकर डिलीवरी राइडर्स, सर्विस वर्कर्स, माता-पिता, युवाओं और बुजुर्गों के लिए है.. वहीं सेशन बुक करने के लिए bloombeyond.me वेबसाइट या इंस्टाग्राम पर संपर्क करें.. यह पहल मुश्किल समय में लोगों को अकेला महसूस न होने देने के लिए है.. आपको बता दें कि Healthy Minds Club UAE ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है.. वे फ्री एजुकेशनल वेबिनार आयोजित कर रहे हैं.. जहां एक्सपर्ट्स तनाव प्रबंधन, भावनाओं को नियंत्रित करने, रेजिलिएंस बनाने.. और संकट में शांत रहने की तकनीकें सिखाते हैं..
इसके अलावा 15 मिनट का फ्री कंसल्टेशन उपलब्ध है.. लोग healthymindsclub.ae वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं.. या hello@healthymindsclub.com पर ईमेल भेज सकते हैं.. वहीं यह क्लब अनुभवी थेरेपिस्ट्स, कोचेस और वेलनेस प्रैक्टिशनर्स का समूह है.. जो कम्युनिटी को प्रैक्टिकल सपोर्ट दे रहा है.. बता दें कि दुबई हेल्थ और अन्य विभागों ने हेल्पलाइन के अलावा डिस्काउंट कार्ड और ऐप्स भी जारी किए हैं.. Aster DM Healthcare का myAster ऐप फ्री ऑनलाइन मेंटल वेलबीइंग कंसल्टेशन देता है.. Lighthouse Arabia जैसे क्लिनिक फ्री वर्चुअल ग्रुप सेशन ऑफर करते हैं..



