AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बोले: “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं”

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी में अपने साइडलाइन किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें "खामोश करवाया गया" है, लेकिन वह "हारे नहीं हैं।"

4pm न्यूज नेटवर्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी में अपने साइडलाइन किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें “खामोश करवाया गया” है, लेकिन वह “हारे नहीं हैं।”

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में आम आदमी पार्टी के समर्थकों को एक संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा, “आम आदमी को मेरे संदेश तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं खामोश नहीं हूं।” यह पोस्ट पार्टी के भीतर चल रही राजनीति और चड्ढा के प्रति पार्टी की नीति को लेकर चल रहे अटकलों के बीच सामने आया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राघव चड्ढा की यह प्रतिक्रिया पार्टी में उनके भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आई है।

चड्ढा के समर्थकों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व के फैसलों के बावजूद वह जनता के बीच अपनी आवाज को बनाए रखेंगे और आम आदमी के हित में काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button