UAE में नौकरियों की बहार, दुबई स्कूल समूह का बड़ा विस्तार, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार 

संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं... दुबई के एक प्रमुख स्कूल समूह ने अपने विस्तार की योजना के तहत... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः अगर आप संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी ढूंढ रहे हैं.. या शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.. तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है.. दुबई में स्थित वुडलेम एजुकेशन नाम का बड़ा स्कूल ग्रुप पूरे देश में 8 नए स्कूल खोलने जा रहा है.. इसके कारण 1,500 से ज्यादा नई नौकरियां खुलेंगी.. ये नौकरियां सिर्फ टीचर्स की नहीं, बल्कि प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, एडमिन, HR, IT, अकाउंट्स, रखरखाव स्टाफ, ड्राइवर.. और बस मॉनिटर जैसी हर तरह की भूमिकाओं की होंगी.. अनुभवी लोग तो मिलेंगे ही.. लेकिन नए स्नातक.. और करियर शुरू करने वाले युवा भी आसानी से एंट्री कर सकेंगे.. यह विस्तार UAE की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा.. और हजारों परिवारों को अच्छी, किफायती शिक्षा का विकल्प देगा..

आपको बता दें कि खलीज टाइम्स ने वुडलेम एजुकेशन के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर नौफल अहमद से खास बातचीत की.. नौफल अहमद ने बताया कि यह विस्तार UAE के प्रति उनकी लंबे समय की प्रतिबद्धता दिखाता है.. उन्होंने कहा कि हमारी विस्तार योजनाएं UAE के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.. आठ नए वुडलेम एजुकेशन स्कूलों के खुलने से पूरे देश में छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उच्च गुणवत्ता वाली.. और किफायती शिक्षा मिलेगी.. साथ ही शिक्षण और गैर-शिक्षण भूमिकाओं में 1,500 से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी.. जिसका मतलब साफ है कि न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी.. बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा..

नौफल अहमद ने आगे कहा कि यह पहल सिर्फ नौकरियां देने तक नहीं रुकेगी.. यह टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों को सपोर्ट करेगी.. नई नौकरियां प्रोफेशनल्स के लिए करियर ग्रोथ का मौका देंगी.. और छात्रों को आधुनिक, बेहतर सीखने का माहौल मिलेगा.. कंपनी का फोकस है कि शिक्षा महंगी न हो.. बल्कि हर परिवार तक पहुंच सके.. वहीं अब बात करते हैं विस्तार प्लान की.. पहला चरण सितंबर 2026 में शुरू होगा.. इसमें चार स्कूल खुलेंगे, जो अलग-अलग अमीरात में होंगे.. ये स्कूल अमेरिकी और ब्रिटिश पाठ्यक्रम चलाएंगे.. इनमें कोलंबिया क्रेस्ट अमेरिकन स्कूल, अजमान, वुडलेम अमेरिकन प्राइवेट स्कूल, रास अल खैमा, वुडलेम हाइट्स ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल, फ़ुजैरा.. और वुडलेम इंटरनेशनल अमेरिकन स्कूल, अल ममज़ार, दुबई शामिल हैं.. ये चारों स्कूल देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हैं.. ताकि उत्तर और दक्षिण दोनों इलाकों के बच्चे आसानी से पहुंच सकें..

वहीं दूसरा चरण अप्रैल 2027 में आएगा.. इसमें पूरे UAE में चार और स्कूल खुलेंगे.. जो भारतीय पाठ्यक्रम CBSE या इसी तरह चलाएंगे.. इससे खासकर भारतीय परिवारों को और ज्यादा विकल्प मिलेंगे.. कुल मिलाकर 8 नए स्कूलों से शिक्षा के क्षेत्र में विविधता बढ़ेगी.. और परिवारों को अपनी जरूरत के हिसाब से स्कूल चुनने की आजादी मिलेगी..

जिसको लेकर नौफल अहमद ने भर्ती के बारे में विस्तार से बताया.. उन्होंने कहा कि नौकरियां बहुत व्यापक होंगी.. वरिष्ठ नेतृत्व पद जैसे प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल.. और सेक्शन हेड्स के लिए जगह है.. अकादमिक भूमिकाएं जैसे विभाग प्रमुख और टीचर्स भी चाहिए.. प्रशासनिक पदों पर HR, एडमिशन, IT और अकाउंट्स के लोग काम कर सकेंगे.. इसके अलावा गैर-शिक्षण स्टाफ जैसे रखरखाव, ड्राइवर.. और बस मॉनिटर की भी जरूरत पड़ेगी..

कंपनी नए लोगों को खासतौर पर प्रोत्साहित कर रही है.. नौफल अहमद ने कहा कि हम एक समावेशी नियोक्ता होने पर गर्व करते हैं.. हम न सिर्फ अनुभवी प्रोफेशनल्स को महत्व देते हैं.. बल्कि नए स्नातकों और शुरुआती करियर वाले उम्मीदवारों को भी सक्रिय रूप से सपोर्ट करते हैं.. जो शिक्षा में करियर बनाना चाहते हैं.. और उन्होंने UAE में बिना अनुभव के नौकरी ढूंढने वाली आम समस्या को समझते हुए कहा कि वे ऐसे उम्मीदवारों को भी सार्थक मौके देंगे..

 

Related Articles

Back to top button