परिसीमन को लेकर नायडू और थरूर में भिंड़त

- नायडू के ड्राइवर की सैलरी का उदाहरण देकर समझाया
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। लोकसभा परिसीमन को लेकर दिए गए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तर्क दिया कि परिसमीन में सीटों के विस्तार का प्रस्ताव उत्तर भारतीय राज्यों की तुलना में साउथ के स्टेट के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा। कांग्रेस सांसद ने आंध्रा सीएम पर निशाना साधते हुए उनकी और उनकी ड्राइवर की सैलरी में इजाफे का उदाहरण देते हुए सवाल पूछा कि क्या आपको दक्षिण भारत के राज्यों की फिक्र नहीं है?
शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नायडू जी, चलिए एक प्रयोग करते हैं, मान लेते हैं आपकी सैलरी 2 लाख रुपये है, जबकि आपके ड्राइवर की सैलरी 20 हजार रुपये। आप सभी के लिए 50 फीसदी इजाफे का ऐलान करते हैं, ऐसे में आपकी सैलरी 3 लाख रुपये होगी और ड्राइवर की 30 हजार रुपये, प्रतिशत और रेशियो में यह बढ़ोतरी बराबर है, लेकिन क्या आप पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर स्थिति में नहीं होंगे, जितना आप ड्राइवर की तुलना में पहले थे?


