बीजेपी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कलोल की बेटी को कब मिलेगा न्याय
कलोल की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर AAP नेता पायल सकारिया ने बड़ा बयान दिया... उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः कलोल में यौन उत्पीड़न के बाद जान गंवाने वाली लड़की के परिवार से आम आदमी पार्टी महिला विंग की राज्य अध्यक्ष पायल सकारिया ने मुलाकात की.. पायल सकारिया के साथ पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं.. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके दुख में संवेदना व्यक्त की.. और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.. परिवार से मुलाकात के दौरान पायल सकारिया ने कहा कि यह बेहद दुखद और गंभीर मामला है.. एक बेटी की मौत के बाद परिवार जिस मानसिक पीड़ा और संघर्ष से गुजर रहा है.. उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है.. ऐसे समय में परिवार को न्याय और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद होती है.. लेकिन परिवार की ओर से जो बातें सामने आ रही हैं, वे कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं..
पायल सकारिया ने कहा कि लड़की की मौत 7 तारीख को हुई थी.. इसके बावजूद परिवार को कथित तौर पर पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.. परिवार पहले ही अपनी बेटी को खो चुका है.. और ऐसे समय में उसे बार-बार पुलिस स्टेशन बुलाया जाना या न्याय की प्रक्रिया के लिए भटकना बेहद पीड़ादायक है.. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर परिवार को न्याय पाने के लिए इतनी परेशानी क्यों उठानी पड़ रही है.. यदि परिवार किसी मामले में जानकारी या कार्रवाई की मांग कर रहा है.. तो पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि.. उसकी बात गंभीरता से सुनी जाए और जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाए..
वहीं इस पूरे मामले में CCTV फुटेज को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.. पायल सकारिया ने कहा कि CCTV फुटेज किसी भी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.. ऐसे में इसकी जांच और उसके आधार पर तथ्यों को सामने लाने में देरी क्यों हो रही है.. यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है.. उन्होंने मांग की कि CCTV फुटेज सहित मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए.. जांच किसी भी तरह के दबाव से प्रभावित नहीं होनी चाहिए.. यदि किसी घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हैं.. तो उनकी जांच समयबद्ध तरीके से की जानी चाहिए.. ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके..
पायल सकारिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले में किसी भी तरह के दबाव के पक्ष में नहीं है.. पार्टी की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो.. और जांच के दौरान सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य को गंभीरता से लिया जाए.. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.. यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है.. तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.. किसी भी आरोपी को केवल राजनीतिक, सामाजिक या किसी अन्य दबाव के कारण बख्शा नहीं जाना चाहिए.. साथ ही, जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर होनी चाहिए.. ताकि निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो.. और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई हो सके..
पायल सकारिया ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी महिला विंग इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ी है.. उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो भी लोकतांत्रिक और कानूनी स्तर पर संभव होगा.. उसमें हरसंभव मदद की जाएगी.. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपनी बेटी को खोने से बड़ा दुख नहीं हो सकता.. ऐसे समय में परिवार को प्रशासन से सहयोग, संवेदनशीलता.. और निष्पक्ष कार्रवाई की आवश्यकता होती है.. इसलिए पुलिस और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार की शिकायतों और सवालों का उचित जवाब देना चाहिए..



