GATE 2027 के आवेदन में बदलाव, अब 27 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

GATE 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. IIT Madras ने परीक्षा के आवेदन शेड्यूल में बदलाव किया है. अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: GATE 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. IIT Madras ने परीक्षा के आवेदन शेड्यूल में बदलाव किया है. अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा.

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय तारीख पर शुरू नहीं होगी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने GATE 2027 के आवेदन शेड्यूल में बदलाव किया है. अब उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 से GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है.

रजिस्ट्रेशन की नई तारीखें
रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार GATE 2027 के लिए सामान्य आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. उम्मीदवार बिना लेट फीस के 27 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका 5 अक्टूबर 2026 तक रहेगा. आवेदन में करेक्शन की सुविधा 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध होगी. सिटी अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी. एडमिट कार्ड की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

फरवरी में छह दिन होगी परीक्षा
GATE 2027 परीक्षा इस बार छह दिनों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को होगी. इसका रिजल्ट 19 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा. परीक्षा में कुल 30 पेपर होंगे. उम्मीदवार नियमों के अनुसार एक या अधिकतम दो पेपर में शामिल हो सकेंगे.

RA का नया पेपर शामिल किया गया
इस साल GATE में रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) का नया पेपर शामिल किया गया है. इसके अलावा कुछ विषयों के सिलेबस में बदलाव किया गया है. टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस समेत कुछ पेपर कोड में भी संशोधन किया गया है.GATE स्कोर का इस्तेमाल देश के कई संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है. कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भर्ती में भी GATE स्कोर को मान्यता देती हैं. परीक्षा का स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से तीन साल तक वैलिड रहता है.

Related Articles

Back to top button