धमकाने के लिए जेन-जी की पहचान का इस्तेमाल करना अनुचित : उमर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लद्दाख में जेन जेड पर्यटक के वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए हम जेन-ज़ी हैं वाले अंदाज़ को पहचान का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि मामूली बातों पर धमकाने के लिए जेन-जी की पहचान का इस्तेमाल करना इस पीढ़ी की सकारात्मक छवि को धूमिल कर सकता है और यह एक गंभीर चिंता का विषय है। विरोध कर रही जेन-जी पीढ़ी के एक वायरल वीडियो पर उमर ने कहा है कि इस तरह की धमकियां उसी पीढ़ी पर भारी पड़ सकती हैं। वायरल वीडियो में एक महिला पर्यटक को चेकपॉइंट पर गुस्से में बहस करते हुए देखा जा सकता है।
यह घटना लद्दाख के करगिल में मिनिमाग चेकपॉइंट पर हुई। उसने कहा कि हम जेन-जी हैं और हम यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये लोग कश्मीरियों के साथ ऐसा करते हैं। अब वे पर्यटकों के साथ भी वैसा ही व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना इस साल 25 जुलाई को हुई थी। रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ज़ोजिला-गुमरी रास्ते से यात्रा कर रहे थे। उमर ने जेन ज़ी शब्द का इस्तेमाल धमकी के तौर पर करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को लगता है कि उनका अपमान हुआ है, तो वे इस शब्द का इस्तेमाल धमकी देने के लिए करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी बातों से युवा पीढ़ी की अच्छी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जवाब में, जिसमें कहा गया था कि जेन-ज़ी के लोग कश्मीरियों और पर्यटकों के साथ कथित दुव्र्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे, अब्दुल्ला ने कहा कि हम जेन-ज़ी हैं वाक्यांश का इस्तेमाल धमकी भरे अंदाज़ में किया जा रहा है। उन्होंने टिप्पणी की, यह हम जेन-ज़ी वाला अंदाज़, जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है वाली बात का नया रूप बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब भी किसी को बुरा लगे, तो जेन-ज़ी की पहचान का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए करना उल्टा पड़ सकता है और इससे जेन-ज़ी की अच्छी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button