IIM कोझिकोड ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
आईआईएम कोझिकोड में फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है. असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर तक के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. खास बात है कि NET पास होना अनिवार्य नहीं है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आईआईएम कोझिकोड में फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है. असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर तक के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. खास बात है कि NET पास होना अनिवार्य नहीं है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड में फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है. मैनेजमेंट और इससे जुड़े क्षेत्रों में पढ़ाने और रिसर्च करने का सपना देख रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए NET परीक्षा पास होना जरूरी नहीं है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईआईएम कोझिकोड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
NET के बिना भी आवेदन का मौका
आईआईएम कोझिकोड में फैकल्टी पदों के लिए उम्मीदवारों की मुख्य एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पीएचडी या समकक्ष डिग्री रखी गई है. असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या प्रतिष्ठित संस्थान से प्रथम श्रेणी में पीएचडी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ उनका रिसर्च कार्य और एकेडमिक रिकॉर्ड भी अच्छा होना चाहिए.
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के लिए प्रथम श्रेणी पीएचडी के साथ कम से कम 3 साल का टीचिंग, रिसर्च या इंडस्ट्री एक्सपीरियंस जरूरी है. वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर जैसे वरिष्ठ पदों के लिए पीएचडी के साथ ज्यादा एक्सपीरियंस और बेहतर रिसर्च प्रोफाइल की जरूरत होगी. इन पदों पर करीब 6 से 10 साल के पोस्टग्रेजुएट स्तर के एक्सपीरियंस और उच्च स्तरीय रिसर्च पेपर जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं.
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, रिसर्च और एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने विषय पर सेमिनार प्रेजेंटेशन देना होगा. प्रेजेंटेशन के बाद सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म जमा करना बेहतर रहेगा.



