BJP की हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर? विधायक की आपत्ति के बाद बूचड़खाना प्लान वापस

32 करोड़ रुपये के बूचड़खाने के प्रस्ताव पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने यू-टर्न लिया... विधायक की आपत्ति और पार्टी के भीतर मतभेद की...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात के अहमदाबाद शहर में हाल ही में एक बड़ी राजनीतिक हलचल मची है.. अहमदाबाद नगर निगम ने अपने.. 2026-27 के ड्राफ्ट बजट में एक नए हाई-टेक बूचड़खाने के लिए 32 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा था.. लेकिन भाजपा के एक विधायक के कड़े विरोध के बाद.. इस योजना को तुरंत वापस ले लिया गया.. वहीं इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है.. आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है.. AAP का आरोप है कि भाजपा ने इस योजना से अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है.. AAP ने कहा कि भाजपा पूरे गुजरात में ऐसी योजनाओं से हिंदू भावनाओं का अपमान कर रही है.. लेकिन भाजपा विधायक का कहना है कि यह योजना उनकी पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है.. और इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 5 फरवरी 2026 को हुई.. जब AMC आयुक्त बंछनिधि पाणि ने बजट पेश किया.. और अगले ही दिन इसे वापस ले लिया गया..

आपको बता दें कि अहमदाबाद नगर निगम गुजरात का सबसे बड़ा नगर निगम है.. जो शहर की बुनियादी सुविधाओं, विकास और बजट का प्रबंधन करता है.. हर साल फरवरी में अगले वित्तीय वर्ष का ड्राफ्ट बजट पेश किया जाता है.. इस साल का बजट 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का था.. जिसमें सड़कें, पुल, पानी, सीवरेज और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस था.. लेकिन बजट में एक छोटा सा हिस्सा.. 32 करोड़ रुपये का प्रावधान.. सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया.. यह प्रावधान दक्षिण क्षेत्र के शाहवाड़ी-बेहरामपुरा इलाके में एक नए आधुनिक बूचड़खाने के लिए था.. योजना के अनुसार यह बूचड़खाना 15,882 वर्ग मीटर भूमि पर बनना था.. जो टाउन प्लानिंग स्कीम 32 के तहत आवंटित की गई थी..

वहीं इस नए बूचड़खाने की खासियतें AMC के अनुसार.. यह एक हाई-टेक सुविधा होती.. जिसमें 24 घंटे पशु चिकित्सक उपलब्ध रहते.. यहां शव परीक्षण कक्ष, शीतलन सुविधाएं, एयर-कंडीशंड ट्रांसपोर्ट वाहन, रेंडरिंग प्लांट (अपशिष्ट से उपयोगी सामग्री बनाने का प्लांट).. और रक्त तथा अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट शामिल थे.. AMC का दावा था कि यह योजना सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप थी.. पुराना बूचड़खाना जामालपुर इलाके में है.. जो शहर के बीच में है.. और वहां से बदबू, गंदगी और ट्रैफिक की समस्या होती है.. इसलिए इसे शहर के बाहर शिफ्ट करने की योजना थी.. लेकिन जैसे ही बजट पेश हुआ.. विवाद शुरू हो गया..

बता दें कि बजट पेश होने के तुरंत बाद AMC आयुक्त बंछनिधि पाणि ने महापौर के बंगले पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई.. इस बैठक में महापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, भाजपा विधायक.. और पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल थे.. बैठक का मुख्य मुद्दा यही बूचड़खाना योजना थी.. एलिसब्रिज से भाजपा विधायक अमित शाह ने इस योजना का कड़ा विरोध किया.. और उन्होंने कहा कि कत्लखाने के लिए बजट में प्रावधान करना कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.. यह मूक जानवरों की हत्या है.. हम इस फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं हैं.. अमित शाह ने दावा किया कि यह योजना भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है.. जो पशु क्रूरता का विरोध करती है.. और उन्होंने जैन समुदाय की भावनाओं का हवाला देकर कहा कि समुदाय इस योजना का विरोध करेगा..

अमित शाह का विरोध इतना तीखा था कि उन्होंने आयुक्त को मैसेज भेजकर योजना वापस लेने की मांग की.. और उन्होंने कहा कि भाजपा शासित AMC ने मूक जानवरों को मारने वाली जगह के लिए फंड आवंटित किया है.. जो अस्वीकार्य है.. पार्टी के अन्य नेता भी उनके साथ आ गए.. स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दानी ने बैठक में आश्वासन दिया कि प्रस्ताव रद्द कर दिया जाएगा.. नतीजा यह हुआ कि योजना को कागजी कार्यवाही से पहले ही रोक दिया गया.. 5 फरवरी 2026 को बजट पेश होने के 24 घंटे के अंदर ही यह फैसला लिया गया.. AMC आयुक्त ने कहा कि पार्टी के विरोध.. और जनमत को ध्यान में रखते हुए योजना वापस ली जा रही है..

बता दें कि इस घटना से पहले भी बजट में बूचड़खाने का मुद्दा उठा था.. समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने सुझाव दिया था कि.. एसटी स्टैंड के पास स्थित मौजूदा बूचड़खाने को पीपलज की ओर स्थानांतरित किया जाए.. और पुरानी जगह को सार्वजनिक भूखंड में बदल दिया जाए.. उनका तर्क था कि पुराना बूचड़खाना शहर के बीच में है.. जो असुविधा पैदा करता है.. लेकिन भाजपा ने इसे पशु क्रूरता का मुद्दा बनाकर विरोध किया.. AMC का कहना था कि नई योजना आधुनिक.. और पर्यावरण अनुकूल होगी.. लेकिन राजनीतिक दबाव के आगे झुकना पड़ा..

आम आदमी पार्टी ने इस घटना पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है.. AAP ने आरोप लगाया कि 32 करोड़ की लागत से बूचड़खाना बनाने की बात सोच कर.. भाजपा ने पूरे गुजरात में अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है.. AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि भाजपा हिंदू भावनाओं का सम्मान नहीं करती.. और ऐसी योजनाओं से हिंदुओं को ठेस पहुंचाती है.. AAP ने भाजपा की बखिया उधेड़ दी.. और कहा कि यह योजना गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है.. AAP का दावा है कि भाजपा विकास के नाम पर ऐसी परियोजनाएं लाती है.. जो धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं.. जिसको लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि.. AAP गुजरात में भाजपा के खिलाफ 2027 चुनाव से पहले मुद्दे तलाश रही है.. AAP ने पहले भी भाजपा पर परिवारवाद और शोषण के आरोप लगाए हैं..

 

Related Articles

Back to top button