संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा

लोस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास आएगा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा को लेकर बवाल

 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सोमवार को भी लोकसभा में विपक्षी दलों सरकार पर करारा हमला किया गया। भारत-अमेरिका व्यापार ढांचे पर चर्चा की मांग को लेकर माहौल पूरी तरह गरम रहा। आज लगातार दूसरी बार, संसद का सत्र 10 मिनट से भी कम समय में बिना किसी चर्चा के स्थगित कर दिया गया। विपक्षी सांसद बजट सत्र के दूसरे भाग में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहे हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा का प्रस्ताव पेश करने के बाद, विपक्षी सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार अंतरिम ढांचे पर चर्चा की मांग जारी रखी। कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने सदन की अध्यक्षता करते हुए विपक्षी सांसदों द्वारा अंतरिम व्यापार ढांचे पर चर्चा की मांग की आलोचना की और कहा कि सदन के कामकाज से संबंधित मामलों पर निर्णय लिया जा चुका है और विपक्षी सांसदों ने इस पर बोलने के लिए अपने नेताओं के नाम भी दिए हैं।
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पक्षपात का आरोप : संसद में विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने का संकेत दिया, जिससे हुए हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले, सदन ने अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाया था।

09 FEB PAGE-2 FINAL

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई

लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाया गया। सदन के अध्यक्ष ओम बिरला और सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने टीम को बधाई दी। विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की सराहना की गई, जिन्होंने 175 रन बनाकर भारत को रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन बनाया। सांसदों ने मेजें थपथपाकर खिलाडिय़ों के अनुशासन और टीम वर्क की तारीफ की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

विपक्ष की आवाज दबाई जा रही

दूसरी ओर, संसद में राजनीतिक खींचतान भी देखने को मिली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी दलों ने अध्यक्ष के पक्षपातपूर्ण व्यवहार की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संकेत दिए हैं। हंगामे और नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का कहना है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

विपक्ष केनेता को बोलने का मौका मिले : थरूर

केंद्रीय बजट पर बोलने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि वे भारत-अमेरिका अंतरिम समझौते पर चर्चा के लिए विपक्ष के नेता को बोलने का अवसर देंगे। शशि थरूर ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा, महोदय, हम व्यापार समझौते पर बोलेंगे। टेनेटी ने विपक्ष के नारेबाजी को शांत करते हुए कहा कि मैं आपको वही बता रहा हूं जो मुझे दिया गया है, और वह है बजट पर चर्चा। पार्टी ने नाम दिए हैं, मुझे शशि थरूर का नाम दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि क्या विपक्ष के नेता बजट पर बोलेंगे? पार्टी ने शशि थरूर का नाम दिया है, यह नाम पार्टी की ओर से आया है… विपक्ष के नेता से बोलने का अनुरोध किया जाएगा। टेनेटी के प्रश्न के तुरंत बाद, विपक्षी सांसदों ने नहीं के नारे लगाते हुए मांग की कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारत-अमेरिका अंतरिम समझौते पर बोलने की अनुमति दी जाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अध्यक्ष से कहा कि अध्यक्ष ने कहा है कि मुझे बजट सत्र से पहले बोलने की अनुमति दी जाएगी, कृपया इसका पालन करें। थरूर ने भी कहा, महोदय, मैं बोलने की अनुमति लेता हूं और विपक्ष के नेता को बोलने का अवसर देता हूं। इस बीच, विपक्षी सांसद बजट सत्र के दूसरे भाग में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि ऐसे प्रस्ताव के लिए 20 दिन की पूर्व सूचना अवधि आवश्यक है।

असम के सीएम के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग

विपक्षी सांसदों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हिमंत बिस्व सरमा एक मुख्यमंत्री होते हुए इस तरीके के वीडियो बनवाते हैं और असम बीजेपी उसको पोस्ट करती है और बाद में वह पोस्ट डिलीट हो जाता है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हिमंत बिस्वा सरमा के एक वीडियो को लेकर विपक्ष ने सख्त आपत्ति जताई है। असम बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी इस वीडियो में सीएम टोपी पहनकर दो लोगों पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद यह वीडियो डिलीट कर दिया गया।

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर शुरू

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला है. कांग्रेस ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने आरोप लगाया कि स्पीकर हमारे साथ भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर शुरू कर दिया गया है. सांसद मल्लू रवि ने कहा कि कल वो इसको लेकर नोटिस देंग। गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोलने देने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि स्पीकर बिरला नियमों का हवाला देकर राहुल गांधी को नहीं बोलने दे रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को इजाजत दी जा रही है।

कांग्रेस ने राहुल गांधी की गोद में बच्चे वाली तस्वीर वायरल की

लिखा- देखभाल करने वाले हाथों में, भविष्य सुरक्षित महसूस होता है

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर हैं। संसद से लेकर सडक़ तक राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर तीखे तीर छोड़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो पोस्ट की है। यह फोटो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
फोटो में राहुल गांधी के सीने से एक छोटा सा बच्चा लिपटा हुआ है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, तस्वीर के साथ कांग्रेस ने लिखा- देखभाल करने वाले हाथों में, भविष्य सुरक्षित महसूस होता है इस फोटो के संदेश से भी कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। दरअसल राहुल गांधी नरवणे की किताब का हवाला देकर जनता को बता रहे हैं कि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते हैं। हाल ही में राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण की एक प्रति लेकर संसद पहुंचे थे और कहा था कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में आते हैं तो वह यह पुस्तक उन्हें भेंट करेंगे। उन्होंने पत्रकारों को पुस्तक दिखाते हुए कहा था, ‘वे (सरकार) कहते हैं कि यह किताब अस्तित्व में नहीं है, लेकिन यह रही किताब। भारत के हर युवा को यह देखना चाहिए कि यह किताब मौजूद है। यह नरवणे जी की किताब है, लेकिन मुझे कहा गया है कि मैं इसका जिक्र नहीं कर सकता।

अभी जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव

बम की धमकी के चलते नहीं हो सकी सुनवाई

 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। उनकी आज (सोमवार, 9 फरवरी) पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई थी, जिसे अचानक टालना पड़ा है। इस वजह से पप्पू यादव पटना की बेऊर जेल में बंद रहेंगे।
दरअसल, सोमवार (9 ) पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट को भी खाली कराया गया था। इसी वजह से आज पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट को बम की धमकी मिलते ही पटना पुलिस एक्टिव हुई और पूरा कैंपस खाली कराया गया। इसके बाद चप्पे-चप्पे की जांच की गई. गहनता से जांच करने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है और अदालतों में सुनवाई टाल दी गई है।
पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने साल 1995 में एक घर पर कब्जा कर लिया था. वह इसी मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने गए थे। आरोप है कि पहले यहां उन्होंने अपना ऑफिस खोला और फिर धीरे-धीरे उसपर कब्जा कर लिया। उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा उग्रवादियों ने फूंके दर्जनों घर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
इंफाल। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव और हिंसा का तांडव देखने को मिला है। सशस्त्र उग्रवादियों ने लिटान सारेइखोंग क्षेत्र में कई मकानों को आग के हवाले कर दिया। यह हिंसा तंगखुल नगा समुदाय के एक व्यक्ति पर हुए कथित हमले के बाद उपजे तनाव का परिणाम बताई जा रही है।
प्रशासन ने स्थिति को अनियंत्रित होते देख जिले में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को जिले के लिटान गांव में दो आदिवासी समूहों ने पथराव किया, जिसके कारण प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास लिटान सारेइखोंग में तंगखुल नगा समुदाय के कई मकानों में कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों द्वारा आग लगा दी गई। पास के ही एक इलाके में कुकी समुदाय के कुछ लोगों के मकानों को भी जला दिया गया। तंगखुल मणिपुर की सबसे बड़ी नगा जनजाति है। लितान सारेइखोंग कुकी बहुल गांव है। जिले के एक अधिकारी ने ‘‘नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।’’ सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में हथियारबंद लोग गांव में मकानों और वाहनों को आग लगाते हुए और उग्रवादी अत्याधुनिक हथियारों से हवा में गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह में सामी व सलमान के बुलावे पर बवाल

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, विपक्ष ने उठाया सवाल, कांग्रेस ने कहा- सामी को बुलाना राष्ट्र विरोधीकृत
शिवसेना यूबिटी नेता बोले- मुसलमानों पर दबाव बनाया जा रहा है

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में नया राजनीतिक कोहराम मच गया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मशहूर गायक अदनान सामी व सलमान खान की मुलाकात पर विपक्ष के निशाने पर आ गए है। साथ में भोजन करने पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।
कांग्रेस ने इसे राष्ट्र-विरोधी कृत्य करार देते हुए आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं। वंही शिवसेना यूबिटी नेता संजय राउत ने सलमान को बुलाने पर तंज कसा है। विपक्षी दल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अदनान सामी के पिता ने पाकिस्तान वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा दी थी और वह पठानकोट हवाई अड्डे पर हमले समेत 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल थे। सामी उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्ताहांत में मुंबई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया था।

शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का हिस्सा थे सामी

मुंबई में आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें कला, खेल और उद्योग जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। सामी इसी कार्यक्रम में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में से एक थे।

कांग्रेस का आरोप- अदनान के पिता ने 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट हवाई अड्डेको नष्ट किया था

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे जिन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट हवाई अड्डे को नष्ट कर दिया था। आज मोहन भागवत उनके साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। आरएसएस (का यह कदम) राष्ट्रविरोधी है।’ सामी ने अपने फेसबुक खाते पर रविवार को भागवत के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं और आरएसएस प्रमुख की प्रशंसा की थी। पद्म श्री से सम्मानित सामी ने पोस्ट में लिखा था, ‘आरएसएस के महान सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक बेहतरीन दोपहर बिताई। उन्हें सुनना आनंददायक था और उन्होंने बड़ी कुशलता से कई मिथकों एवं गलतफहमियों को दूर किया। एक अत्यंत सज्जन और बेहतरीन व्यक्ति।

Related Articles

Back to top button