मक्का में बड़ा विकास, नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क से हज यात्रियों को राहत
मक्का में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट... और आधुनिक मेट्रो नेटवर्क विकसित करने की योजना है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः सऊदी अरब की सरकार अपने सबसे पवित्र शहर मक्का को आधुनिक, सुरक्षित.. और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है.. हज और उमराह के दौरान हर साल करोड़ों की संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से सरकार ने यातायात.. टेक्नोलॉजी और शहरी विकास से जुड़े कई मेगा प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं.. इन परियोजनाओं का मुख्य लक्ष्य मक्का को न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि एक स्मार्ट.. और सस्टेनेबल शहर के रूप में भी विकसित करना है..
इसी दिशा में रॉयल कमीशन फॉर मक्का सिटी एंड द होली साइट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.. इसके सीईओ सालेह अल-रशीद ने हाल ही में जानकारी दी कि.. मक्का में एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट.. और आधुनिक मेट्रो सिस्टम बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है.. ये दोनों प्रोजेक्ट्स भविष्य में मक्का की पहचान बदल सकते हैं.. और तीर्थयात्रियों के अनुभव को पूरी तरह नया रूप दे सकते हैं..
वहीं सबसे पहले बात करें नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की.. तो यह परियोजना लंबे समय से चर्चा में रही है.. लेकिन अब इसे आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.. वहीं अब तक मक्का आने वाले ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय यात्री जेद्दाह स्थित किंग अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए पहुंचते हैं.. वहां से उन्हें सड़क मार्ग से मक्का जाना पड़ता है.. जिससे समय और भीड़ दोनों की समस्या सामने आती है..
नए एयरपोर्ट के निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा.. यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जाएगा.. जिसमें आधुनिक रनवे, विशाल टर्मिनल, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था.. और यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.. इससे तीर्थयात्री सीधे मक्का पहुंच सकेंगे.. जिससे उनकी यात्रा अधिक आरामदायक.. और समय की बचत करने वाली होगी..
आपको बता दें कि मक्का दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक है.. यहां हर साल लाखों-करोड़ों मुसलमान आते हैं.. बढ़ती संख्या को देखते हुए सऊदी सरकार ने इन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी है.. रॉयल कमीशन फॉर मक्का सिटी एंड द होली साइट्स मक्का.. और पवित्र स्थानों के विकास की जिम्मेदारी संभालता है.. इसके सीईओ सालेह अल-रशीद ने हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू को दिए इंटरव्यू में बताया कि मक्का एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित करने के लिए रणनीतिक.. और आर्थिक निवेश की दिशा को मंजूरी मिल चुकी है..
वहीं यह पहली बार है जब मक्का में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की योजना को आधिकारिक समर्थन मिला है.. पहले दशकों तक इस आइडिया को खारिज किया जाता रहा था.. अब यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है.. नया एयरपोर्ट न सिर्फ मक्का के स्थानीय निवासियों के लिए फायदेमंद होगा.. बल्कि हज और उमराह करने आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगा..
जिसको लेकर सरकार का लक्ष्य है कि जेद्दाह के किंग अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.. नया मक्का एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.. इसमें बेहतर रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, पार्किंग.. और सुरक्षा व्यवस्था शामिल होगी.. प्राइवेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा.. ताकि लंबे समय तक यह टिकाऊ और कुशल रहे.. अभी निर्माण की सटीक तारीख.. और जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.. लेकिन फिजिबिलिटी स्टडी और रणनीतिक दिशा-निर्देश पूरे हो चुके हैं.. यह एयरपोर्ट मक्का को और अधिक सुलभ बनाएगा.. और तीर्थयात्रियों को सीधे पवित्र शहर पहुंचने में मदद करेगा..
मक्का मेट्रो प्रोजेक्ट भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है.. शुरुआती डिजाइन और फिजिबिलिटी स्टडी का काम पूरा हो चुका है.. इस मेट्रो नेटवर्क में चार मुख्य लाइनें A, B, C और D होंगी.. कुल 89 स्टेशन बनाए जाएंगे.. प्रोजेक्ट को तीन मुख्य चरणों में पूरा करने की योजना है.. पहला चरण कुछ इलाकों को कवर करेगा.. जबकि अंतिम चरण में पूरा नेटवर्क तैयार हो जाएगा.. मेट्रो का लक्ष्य है कि हरम शरीफ (ग्रैंड मस्जिद) के आसपास की भीड़ को कम किया जाए.. और यात्रियों को तेज, सस्ता और आरामदायक परिवहन उपलब्ध कराया जाए..
मेट्रो प्रोजेक्ट मक्का के यातायात में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा.. फिलहाल शहर में बसों और टैक्सियों पर निर्भरता है.. लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेट्रो जरूरी हो गई है.. चार लाइनों में कुल 89 स्टेशन होने से शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ा जाएगा.. जानकारी के अनुसार स्टेशन आधुनिक डिजाइन वाले होंगे.. एयर कंडीशनिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर.. और सुरक्षा व्यवस्था होगी.. मेट्रो से हज और उमराह के दौरान तीर्थयात्रियों को बड़ा फायदा होगा.. वे आसानी से हरम शरीफ पहुंच सकेंगे..
प्रोजेक्ट को 2032 से 2045 के बीच चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य है.. मक्का में ‘स्मार्ट मक्का’ प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है.. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके भीड़ प्रबंधन किया जाएगा.. हरम शरीफ के आसपास रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है.. स्मार्ट सेंसर और कैमरे यात्रियों की आवाजाही को ट्रैक करते हैं.. इससे भीड़ बढ़ने से पहले ही अलर्ट जारी किया जा सकता है.. केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में अधिकारी रीयल-टाइम डेटा देखकर फैसले लेते हैं.. इससे भगदड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है..
सऊदी सरकार विजन 2030 के तहत मक्का को स्मार्ट.. और सस्टेनेबल शहर बनाने पर जोर दे रही है.. शहर में फिलहाल 400 आधुनिक बसें 12 अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं.. ये बसें मक्का के विभिन्न इलाकों को हरम शरीफ से जोड़ती हैं.. यात्रियों के लिए मक्का टैक्सी सेवा भी शुरू की गई है.. इसमें आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम, ऐप-आधारित बुकिंग.. और आसान पेमेंट की सुविधा है.. टैक्सी फ्लीट को बढ़ाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं.. वहीं सरकार का लक्ष्य है कि इस साल टैक्सियों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी जाए..
आपको बता दें कि ये सुविधाएं भारत समेत दुनिया भर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी.. मक्का में यातायात सुधार के अलावा अन्य बुनियादी ढांचे पर भी काम चल रहा है.. हरम शरीफ के आसपास 60 मेंटेनेंस बिल्डिंग.. और 32 इलेक्ट्रिक एस्केलेटर लगाए गए हैं.. सड़कें चौड़ी की जा रही हैं.. पार्किंग सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं.. रॉयल कमीशन फॉर मक्का सिटी एंड द होली साइट्स इन सभी प्रोजेक्ट्स को समन्वित तरीके से चला रहा है..
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस कमीशन के चेयरमैन हैं.. ये प्रोजेक्ट्स विजन 2030 का हिस्सा हैं.. सऊदी अरब का लक्ष्य है कि सालाना 30 मिलियन तीर्थयात्री मक्का आएं.. बढ़ती संख्या को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जरूरी था.. नया एयरपोर्ट और मेट्रो इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे.. जेद्दाह एयरपोर्ट पर बोझ कम होगा.. तीर्थयात्री सीधे मक्का पहुंच सकेंगे..



